42 लाख व्यूज के साथ 'राधे' बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म! - Update Now News

 42 लाख व्यूज के साथ ‘राधे’ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म!

 

मुम्बई। भारत में, फिल्म ‘राधे’ को जी5 पर जी की पे-पर-व्यू सर्विस जी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज किया गया है और इसे बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सरहाना करने वाले उत्सुक प्रशंसकों से ले कर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने रिलीज के तुरंत बाद ही फिल्म देखना शुरू कर दिया, नजीतन यह रिलीज के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी। यही नहीं, अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया; कुल मिलाकर यह फिल्म ईद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। यूएई में थिएटर्स की 50 फीसदी क्षमता के साथ फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 379,000 अमेरीकी डॉलर का कलेक्शन किया है जो न केवल सलमान खान की पिछली फिल्म ‘दबंग 3’ (2019) से अधिक है, बल्कि ‘गॉडजिला वेर्सिस कोंग’ की तुलना में अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन भी है। फेस्टिव वीकेंड को देखते हुए कलेक्शन में अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

A Special Evening Celebrating Documentary Cinema Marks the Launch of Deepak Haldankar’s Biography in Mumbai

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱A Special Evening Celebrating Documentary Cinema Marks the Launch of Deepak Haldankar’s Biography in Mumbai Mumbai: A heartfelt evening dedicated to cinema, memories, and the evolving future of storytelling unfolded in Mumbai as actress and author Dhruvee Haldankar hosted a special red carpet and book launch event celebrating the legacy […]