Another achievement for ISRO

ISRO के नाम एक और उपलब्धि, सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

ISRO के नाम एक और उपलब्धि, सफलतापूर्वक लॉन्च किया EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

UNN: ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस लॉन्चपैड से सुबह तड़के 2:55 बजे GSLV-F17 रॉकेट के माध्यम से EOS-05 जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह इसरो का पहला जियोसिंक ऑब्जर्वेटरी सैटेलाइट है, जो धरती की कक्षा में 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भारत के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का काम करेगा।
EOS-05 क्या है?
यह एक इमेजिंग सैटेलाइट है, जो अंतरिक्ष से धरती की तस्वीर क्लिक करने में सक्षम है। इस सैटेलाइट में हाई रेजलूशन कैमरे लगे हैं, जो लगभग 36 हजार किलोमीटर की ऊंचाई से भी क्लियर तस्वीरें क्लिक कर सकता है। इस सैटेलाइट का वजन 2,367 किलोग्राम है। यह भारत के भौगोलिक क्षेत्र की तस्वीरें क्लिक कर सकता है। हर 5 मिनट में इस सैटेलाइट के माध्यम से तस्वीरें क्लिक करके धरती पर भेजी जाएगी। पूरे भारत के हर एरिया की तस्वीरें लेने में इस सैटेलाइट को करीब 30 मिनट का समय लगेगा।

वजन – 2367 किलोग्राम
हर 5 मिनट में लेगा हाई रेजलूशन तस्वीर
भारत के भौगोलिक क्षेत्र की निगरानी
36 हजार किलोमीटर पर स्थापित
वैज्ञानिकों के साथ-साथ दर्शकों में भी खुशी
इसरो के GIST-1 मिशन की विफलता के करीब 5 साल के बाद यह सफल मिशन पूरा हुआ है। इससे पहले इसरो के जनवरी 2026 और मार्च 2026 में भी दो लॉन्च विफल रहे थे। ऐसे में इस मिशन के सफल होने पर वहां के वैज्ञानिकों की खुशी देखने लायक थी। इस मिशन को देखने के लिए सतीश धवन स्पेस रिर्सच सेंटर में स्कूल और कॉलेज के छात्र भी देर रात मौजूद थे। मिशन सफल होने पर सबके चेहरे पर खुशी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर क्रिस मिन्स पहुंचे साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस, ‘Heyy Babyy 2’ समेत 3 फिल्मों की ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग!

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर क्रिस मिन्स पहुंचे साजिद नाडियाडवाला के ऑफिस, ‘Heyy Babyy 2’ समेत 3 फिल्मों की ऑस्ट्रेलिया में होगी शूटिंग!   मुंबई : बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिल्म निर्माण को लेकर रिश्ते अब और मजबूत होने जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के न्यू […]

भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, व्यापार दोगुना करने पर सहमति; PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत-बेल्जियम के बीच 5 समझौते, PM मोदी बोले- देश की तरक्की से दुनिया का बढ़ता है भरोसा UNN: भारत और बेल्जियम ने गुरुवार को कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग विस्तारित करने पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बेल्जियम के उनके समकक्ष बार्ट डी वेवर ने खंडित वैश्विक […]