Bangalore Days fame Parvathy Thiruvothu makes her debut in

‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!

‘मुसाफिर कैफे’ फेम पार्वती थिरुवोथु की वॉइस एक्टिंग में नई शुरुआत, मलयालम में करीना के किरदार को देंगी अपनी आवाज़

Mumbai: पार्वती थिरुवोथु अब एक्टिंग के बाद अपनी आवाज़ का जादू भी दिखाने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान के किरदार ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी। यह कोलैबोरेशन पार्वती के लिए खास है, क्योंकि इसी के साथ वह वॉइस एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ को नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलज़ार ने मिलकर लिखा है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल्स में हैं और ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। पार्वती के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि लंबे समय से वह वॉइस एक्टिंग करने का सपना देख रही थीं। अपने करियर में हमेशा लेयर्ड और चैलेंजिंग किरदारों को चुनने वाली पार्वती अब अपनी खास आवाज़ और परफॉर्मेंस की संवेदनशीलता के साथ ‘अजूनी’ को एक नया रंग देंगी। साथ ही, वह करीना कपूर खान की ओरिजिनल परफॉर्मेंस की आत्मा को भी बरकरार रखेंगी।

अपने इस एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए पार्वती थिरुवोथु ने कहा, “‘दायरा’ पर काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। खासकर इसलिए क्योंकि मैं काफी लंबे समय से वॉइस एक्टिंग करना चाहती थी, इसके सपने देखती थी और हमेशा मुझे लगता था कि वॉइस एक्टिंग के बेहतरीन मौके शायद एनिमेशन फिल्मों या इसी तरह के प्रोजेक्ट्स में मिलेंगे। लेकिन मेरे लिए यह बेहद खूबसूरत सरप्राइज़ था कि मेरी इस जर्नी की शुरुआत करीना के लिए ‘अजूनी’ का किरदार निभाने से हो रही है। और इसमें सबसे खास बात यह है कि यह मेघना गुलज़ार की फिल्म है और ऐसी फिल्म है जो देखने के बाद लंबे समय तक हमारे साथ रहती है। एक किरदार के तौर पर भी यह बेहद इम्पैक्टफुल काम है।”
‘दायरा’ का मलयालम वर्जन खास तौर पर केरल के दर्शकों तक फिल्म की कहानी को उनकी अपनी भाषा में पहुंचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। कोशिश यही है कि ओरिजिनल फिल्म की भावनात्मक गहराई और कहानी का असर जस का तस बना रहे। ऐसे में पार्वती की आवाज़ ‘अजूनी’ को एक ऑथेंटिक मलयालम टच देगी और केरल के दर्शकों के लिए इस किरदार से जुड़ना और भी आसान हो जाएगा, जबकि करीना की परफॉर्मेंस की बारीकियां भी बरकरार रहेंगी।
इस नए एक्सपीरियंस के साथ पार्वती बतौर परफॉर्मर एक और नया चैप्टर खोल रही हैं। वह जल्द ही ‘प्रधमा दृष्ट्या कुट्टकार’ में नज़र आएंगी, जो 11 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। इसके बाद उनके पास HRX और Amazon की अपकमिंग सीरीज़ ‘Storm’ भी है।

×
Date : 05 September 2026 Posted By : EDITOR
‘दायरा’ के मलयालम वर्जन में करीना कपूर खान की ‘अजूनी’ को अपनी आवाज़ देंगी पार्वती थिरुवोथु!
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase

📰 Generate e-Paper Clip Anjali Phougat to celebrate the strength of acid attack survivors through her LA Fashion Week showcase Mumbai: Designer Anjali Phougat dedicated her Los Angeles Fashion Week collection to acid attack survivors, using the philosophy of Japanese kintsugi to challenge conventional ideas of beauty and perfection. Explaining the intention behind the collection, […]

प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

📰 Generate e-Paper Clip प्राइम वीडियो की ‘चार यार’ का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी हाई स्पीड चेज़, लूट और पक्की दोस्ती की कहानी ‘चार यार’ का ट्रेलर प्राइम वीडियो ने किया रिलीज Mumbai: एक्सक्लूसिव ओरिजिनल्स के लिए मशहूर वाली भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग […]