Rahul Gandhi will lead the INDIA alliance

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम ) नेता सी. जोसेफ विजय को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही गई थी। वेणुगोपाल ने कहा कि टीवीके की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। उन्होंने कहा- “कोई भी ऐसी भ्रम की स्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए। राहुल गांधी इंडी गठबंधन का चेहरा होंगे।”
उनके मुताबिक, छात्रों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के अभियानों को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इंडी ब्लॉक मजबूत है और कुछ राज्यों में सहयोगी दलों के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा के बावजूद गठबंधन आगे बढ़ रहा है। वेणुगोपाल ने विश्वास जताया कि आपसी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा।

×
Date : 07 September 2026 Posted By : EDITOR
‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’
News Image

'इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी'

त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम ) नेता सी. जोसेफ विजय को विपक्षी गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बात कही गई थी। वेणुगोपाल ने कहा कि टीवीके की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई है। उन्होंने कहा- "कोई भी ऐसी भ्रम की स्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए। राहुल गांधी इंडी गठबंधन का चेहरा होंगे।"
उनके मुताबिक, छात्रों, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के अभियानों को देशभर में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि इंडी ब्लॉक मजबूत है और कुछ राज्यों में सहयोगी दलों के बीच चुनावी प्रतिस्पर्धा के बावजूद गठबंधन आगे बढ़ रहा है। वेणुगोपाल ने विश्वास जताया कि आपसी मतभेदों को सुलझा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]