Railway stations in Madhya Pradesh to be monitored by AI cameras

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक से लैस कैमरों लगाए जाएंगे। इन कैमरों में चेहरे की पहचान और स्कैनिंग जैसी सुविधाएं होंगी। इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर सुरक्षा एजेंसियों को समय पर अलर्ट किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ को देखते हुए यात्री सुविधाओं के विस्तार की योजना बनाई गई है। सिंहस्थ के दौरान करीब 125 ट्रेनों को विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्होंने इंदौर और उज्जैन के आसपास के स्टेशनों के विस्तारीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। पिछले दिनों एसी सहित अन्य श्रेणियों के कोच में चूहे, कॉकरोच और गंदगी मिलने के मामले सामने आए थे।
इस पर चेयरमैन ने कहा कि रेलवे यात्री सुविधाओं के साथ साफ सफाई और स्वच्छता को लेकर बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। सामने आई घटनाएं रेलवे के संज्ञान में हैं और उन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

×
Date : 07 September 2026 Posted By : EDITOR
MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]