Video of attempt to torch Bhopal Mayor's car goes viral

भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा; VIDEO वायरल

भोपाल मेयर की कार जलाने की कोशिश, नाराज कर्मचारी का खतरनाक कांड, हाथ झुलसा: VIDEO वायरल

Bhopal: भोपाल नगर निगम मुख्यालय की पार्किंग में सोमवार को एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने महापौर मालती राय के वाहन में आग लगाने का प्रयास किया। उस समय महापौर मुख्यालय की पहली मंजिल पर स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित थीं। कर्मचारी ने कागजों में आग लगाकर उन्हें मेयर की गाड़ी की छत पर रख दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत जलते कागज हटाकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग बुझाने की कोशिश में नगर निगम कर्मचारी रामसिंह यादव का हाथ झुलस गया।
कागजों से भरी पॉलिथीन कार की छत पर रखी, फिर लगा दी आग
दरअसल, सम्राट अशोक कर्मचारी संगठन का अध्यक्ष और नगर निगम का दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी सुनील गायकवाड़ लंबे समय से कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और अस्पताल में उपचार करा रहा था। मांग पूरी न होने से आक्रोशित होकर वह सोमवार दोपहर करीब पौने 3 बजे अस्पताल से सीधे निगम परिसर पहुंचा।
आग बुझाने पर हाथ झुलसा
कार्यालय पहुंचने के बाद उसने हाथ में पर्चे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कुछ देर बाद उसने मेयर की गाड़ी की छत पर कागजों से भरी एक पॉलिथीन रखी और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते पॉलिथीन तेजी से जलने लगी, जिसे देखकर वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत जलते कागज हटाने शुरू कर दिए। इसी दौरान आग बुझाने की कोशिश में रामसिंह यादव के हाथ झुलस गए। घटना के बाद आरोपी कर्मचारी महापौर और कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगा। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है दोषी कर्मचारियों के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने किया उद्घाटन; 41 देशों की 135 फिल्में होंगी प्रदर्शित श्रीनगर: श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हुआ। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज इसका उद्घाटन किया। दस सितंबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल के […]

दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दुर्गापूजा पर शुभेंदु अधिकारी के कई बड़े ऐलान, DJ पर लगाई रोक Kolkata: पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने पूजा के उद्घाटन से लेकर DJ, विसर्जन, पूजा कार्निवल, सरकारी अनुदान और सड़कों के बंद होने तक कई मुद्दों पर […]