BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी
BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी
UNN: राजधानी दिल्ली 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए बिल्कुल तैयार है. 12 और 13 सितंबर को होने वाली इस समिट में दुनिया के कई देशों में मेहमान शिरकत लेंगे. भारत इस साल BRICS की अध्यक्षता कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इंडोनेशिया, ईरान, यूएई समेत कई देशों के नेताओं की मेजबानी करेंगे.
यह समिट भारत मंडपम में होगा, लेकिन कुछ सबसे दिलचस्प तैयारियां दिल्ली के लग्ज़री होटलों में पर्दे के पीछे हो रही हैं, जहां समिट के दौरान डेलीगेट्स ठहरेंगे. खास मेहमाननवाजी से लेकर अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए तैयार किए गए मेन्यू तक, शहर के प्रमुख होटल आने वाले मेहमानों को भारत का स्वाद चखाने और उनकी अलग-अलग खाने की पसंद का ध्यान रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.
