Floods in 14 districts of Bihar 5,000 schools closed

बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद

बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल बंद

यूपी के बाराबंकी में घर बहे, बरेली में मंदिर डूबा, MP-राजस्थान में बारिश थमी

UNN: बिहार में पटना, मुंगेर और भागलपुर समेत 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पांच हजार से ज्यादा स्कूल बाढ़ में डूबने के चलते बंद किए गए हैं। राज्य में गंगा, कोसी और गंडक जैसी नदियां उफान पर हैं। इनके किनारे के 500 से ज्यादा श्मशान घाट डूबे हैं, जिसके चलते अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है। भागलपुर में बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। यहां 26 जिलों में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बरेली में प्राचीन मंदिर रामगंगा नदी में समा गया। बाराबंकी में सरयू के पानी में करीब 12 मकान डूब गए। इधर, एमपी और राजस्थान में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। एमपी में अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में 11 सितंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। बुधवार को यहां 10 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत, चीन और रूस; दिल्ली में तीन महाशक्तिय 12 और 13 सितंबर को

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱भारत, चीन और रूस; दिल्ली में तीन महाशक्तिय 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली: भारत में ब्रिक्स सम्मेलन का 12 और 13 सितंबर को आयोजन होना है. इसके लिए शुक्रवार तड़के ही व्लादिमीर पुतिन पहुंचने वाले हैं. फिर शनिवार को शी जिनपिंग भी भारत आएंगे. उनके आने या न […]

BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS मेहमानों को परोसा जाएगा ‘भारत का स्वाद’, दिल्ली के तीन लग्जरी होटलों में खास तैयारी UNN: राजधानी दिल्ली 18वें BRICS शिखर सम्मेलन के लिए बिल्कुल तैयार है. 12 और 13 सितंबर को होने वाली इस समिट में दुनिया के कई देशों में मेहमान शिरकत लेंगे. भारत इस साल BRICS […]