THE VVAAN Sidharth Malhotra Tamannaah In Cinemas 25th Sept

The Vvaan trailer launch : ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज

The Vvaan trailer launch : ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का ट्रेलर रिलीज

सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, एकता आर कपूर, दीपक मिश्रा, अरुणाभ कुमार, अनुप सोनी, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल और श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में अपनी फिल्म द वावान के ट्रेलर लॉन्च 

मुंबई | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें रहस्य, रोमांच और जंगल की अनदेखी शक्तियों की झलक देखने को मिलती है। ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी जंगल से होती है, जहां रात के समय कदम रखने वालों का कोई पता तक नहीं चलता। सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार इन कहानियों और अंधविश्वासों पर भरोसा नहीं करता, लेकिन कहानी आगे बढ़ते ही वह खुद इसी रहस्यमयी दुनिया में उलझता नजर आता है। कहानी में सिद्धार्थ और तमन्ना छठ पूजा के लिए अपने गांव लौटते हैं। इसी दौरान गांव के विकास के लिए जंगल काटने की योजना सामने आती है, जिसका स्थानीय लोग विरोध करते हैं। इसके बाद कहानी में कई रहस्यमयी मोड़ आते हैं और जंगल से जुड़े रहस्यों की परतें खुलने लगती हैं।
ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक और विजुअल्स फिल्म के एडवेंचर-थ्रिलर-मिस्ट्री माहौल को और रोमांचक बनाते हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के साथ अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता त्रिपाठी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार और अरुणाभ कुमार ने किया है, जबकि इसे शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राजश्री प्रोडक्शंस लेकर आ रहा है ‘ये प्रेम मोल लिया’ का खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राजश्री प्रोडक्शंस लेकर आ रहा है ‘ये प्रेम मोल लिया’ का खास म्यूजिकल एक्सपीरियंस, हिमेश रेशमिया करेंगे लाइव परफॉर्मेंस Mumbai: सूरज आर. बड़जात्या की आने वाली म्यूजिकल फैमिली एंटरटेनर ये प्रेम मोल लिया अपने म्यूजिक को खास अंदाज में पेश करने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स और म्यूजिक […]