फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट
फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट
ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। झगड़े के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। फ्लाइट में मौजूद बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों के बीच डर और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया। एयरलाइंस के मुताबिक, बाद में तीनों यात्रियों ने आपस में मामला सुलझा लिया, जिसके बाद किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
