Scuffle breaks passengers on a flight Bangladesh to London

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यात्री एक-दूसरे पर मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। झगड़े के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई। फ्लाइट में मौजूद बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों के बीच डर और अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख केबिन क्रू और अन्य यात्रियों ने हस्तक्षेप कर तीनों को अलग किया। एयरलाइंस के मुताबिक, बाद में तीनों यात्रियों ने आपस में मामला सुलझा लिया, जिसके बाद किसी कानूनी कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

×
Date : 18 September 2026 Posted By : EDITOR
फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई

📰 Generate e-Paper Clip चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली, हरियाणा समेत छह राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ाई नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में संशोधन किया। यह बदलाव संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों […]

इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश

📰 Generate e-Paper Clip इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश यरुशलम। इजरायल में त्रिशंकु संसद बनने के बाद चुनाव में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ही कर दी थी। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव […]