Cockroach Party demands Chief Election Commissioner's

कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:वरना देशभर में आंदोलन करेंगे

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे में इस्तीफा देने का अल्टीमेटम दिया है। पार्टी ने कहा कि अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो देशभर में आंदोलन किया जाएगा और इसके बाद दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- ज्ञानेश कुमार इस देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। उन्होंने SIR के जरिए देश में 13 करोड़ से ज्यादा वोट डिलीट किए। लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। दीपके ने कहा- लोकतंत्र का मतलब है कि जनता अपनी सरकार चुने। लेकिन जब से ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, तब से सरकार यह तय कर रही है कि कौन वोट करेगा और कौन नहीं। दरअसल, बुधवार को इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR को लेकर पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों और आदेशों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

×
Date : 24 September 2026 Posted By : EDITOR
कॉकरोच पार्टी बोली-मुख्य चुनाव आयुक्त 48 घंटे में इस्तीफा दें:वरना देशभर में आंदोलन करेंगे
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते से किसानों और छोटे कारोबारियों के लिए खुलेंगे नए अवसर, विदेश मंत्रालय ने गिनाए बड़े फायदे नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) भारतीय किसानों, निर्यातकों और छोटे कारोबारियों के लिए ब्रिटेन के बाजार में नए अवसर खोल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा […]

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]