मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू
मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू
UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार की सूझबूझ के चलते ही विमान में सवार 174 लोगों की जान बच सकी. अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मछार की बहादुरी को सलाम किया है.
नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं. नेतन्याहू ने लिखा, ‘चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने कहा कि कैप्टन मछार के कारण ही इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बच सकी. नेतन्याहू ने कहा कि ‘मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.’
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट दुबई से रवाना हुई और 34,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई.
उड़ान भरने के दो घंटे 15 मिनट बाद, बोइंग 737 MAX अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से गिरकर लगभग 17,000 फीट पर आ गया.
