I salute the Indian pilot Benjamin Netanyahu.

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार की सूझबूझ के चलते ही विमान में सवार 174 लोगों की जान बच सकी. अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मछार की बहादुरी को सलाम किया है.
नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं. नेतन्याहू ने लिखा, ‘चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने कहा कि कैप्टन मछार के कारण ही इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बच सकी. नेतन्याहू ने कहा कि ‘मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.’
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट दुबई से रवाना हुई और 34,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई.
उड़ान भरने के दो घंटे 15 मिनट बाद, बोइंग 737 MAX अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से गिरकर लगभग 17,000 फीट पर आ गया.

×
Date : 01 October 2026 Posted By : EDITOR
मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू
News Image

मैं भारतीय पायलट को सैल्यूट करता हूं, उनकी दिलेरी के कारण ही 174 जिंदगियां बच सकीं: बेंजामिन नेतन्याहू

UNN: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को बुधवार को को-पायलट ने ही हाईजैक करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने इसे नाकाम कर दिया. स्मित मछार की सूझबूझ के चलते ही विमान में सवार 174 लोगों की जान बच सकी. अब इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी स्मित मछार की बहादुरी को सलाम किया है.
नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं. नेतन्याहू ने लिखा, 'चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की, जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. उन्होंने कहा कि कैप्टन मछार के कारण ही इजरायली नागरिकों समेत 174 लोगों की जान बच सकी. नेतन्याहू ने कहा कि 'मैं कैप्टन मछार के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूं. वह एक सच्चे हीरो हैं.'
फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट दुबई से रवाना हुई और 34,000 फीट की ऊंचाई पर पहुंच गई.
उड़ान भरने के दो घंटे 15 मिनट बाद, बोइंग 737 MAX अचानक तेजी से नीचे की ओर गया. यह एक मिनट से भी कम समय में 34,000 फीट से गिरकर लगभग 17,000 फीट पर आ गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे

📰 Generate e-Paper Clip 19 विपक्षी दल 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे UNN: चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस समेत 19 विपक्षी पार्टियां 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में मार्च निकालेंगी। 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग का घेराव किया जाएगा। यह फैसला बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब […]

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]