कोरोना टेस्टिंग का चलायें अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट करे जाँच - चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग - Update Now News

कोरोना टेस्टिंग का चलायें अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट करे जाँच – चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना टेस्टिंग के लिये अभियान बनाकर काम किया जाये। मोबाइल यूनिट हर जोन में जगह-जगह जाकर टेस्टिंग अभियान शुरू करे। इसके लिये लोगों को पहले से पूर्व सूचना भी दी जाये। किसी घर में हुई मृत्यु की दशा में अथवा पॉजिटिव मरीज के परिजनों की टेस्टिंग अनिवार्यत: की जाये। मंत्री श्री सारंग ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में कोरोना नियंत्रण के उपायों पर विचार-मंथन किया।
श्री सारंग ने कहा कि यह अभियान 7 दिन तक चलाया जाये। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाये। इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 20 मोबाइल यूनिट द्वारा टेस्टिंग कार्य किया जाये।
श्री सारंग ने कहा कि ब्लेक फंगस की रोकथाम के लिये अगले तीन दिन ईएनटी चिकित्सकों के सहयोग से मुहिम शुरू की जायेगी। मेडिकल कॉलेज में ब्लेक फंगस के मरीज की केस स्टडी एकत्र की जायेगी। इससे यह मालूम किया जायेगा कि यह लक्षण ग्रामीण अथवा शहरी, किस क्षेत्र में ज्यादा हैं। आगे इसकी रोकथाम के लिये यह स्टडी काम आयेगी। उन्होंने कहा कि ब्लेक फंगस को लेकर राज्य सरकार ने सबसे पहले काम करना शुरू किया। अगले 3 दिन प्रदेश में ब्लेक फंगस की प्राथमिक पहचान की जायेगी। हर मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिये गये हैं कि जो व्यक्ति नेजल एण्डोस्कोपी करवाना चाहते हैं, उनकी जाँच करें। इसके मरीजों के लिये कोविड और नॉन कोविड ऑपरेशन थियेटर की सुविधा अलग-अलग उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त श्री के.व्ही.एस. चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विकास मिश्रा और भोपाल स्मार्ट‍ सिटी के सीईओ श्री आदित्य सिंह उपस्थित थे।

×
Date : 19 May 2021 Posted By : EDITOR
कोरोना टेस्टिंग का चलायें अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल यूनिट करे जाँच – चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग
News Image

भोपाल : चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा है कि कोरोना टेस्टिंग के लिये अभियान बनाकर काम किया जाये। मोबाइल यूनिट हर जोन में जगह-जगह जाकर टेस्टिंग अभियान शुरू करे। इसके लिये लोगों को पहले से पूर्व सूचना भी दी जाये। किसी घर में हुई मृत्यु की दशा में अथवा पॉजिटिव मरीज के परिजनों की टेस्टिंग अनिवार्यत: की जाये। मंत्री श्री सारंग ने मंगलवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में कोरोना नियंत्रण के उपायों पर विचार-मंथन किया।
श्री सारंग ने कहा कि यह अभियान 7 दिन तक चलाया जाये। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष ध्यान दिया जाये। इसके लिये ग्रामीण क्षेत्र में 15 और शहरी क्षेत्र में 20 मोबाइल यूनिट द्वारा टेस्टिंग कार्य किया जाये।
श्री सारंग ने कहा कि ब्लेक फंगस की रोकथाम के लिये अगले तीन दिन ईएनटी चिकित्सकों के सहयोग से मुहिम शुरू की जायेगी। मेडिकल कॉलेज में ब्लेक फंगस के मरीज की केस स्टडी एकत्र की जायेगी। इससे यह मालूम किया जायेगा कि यह लक्षण ग्रामीण अथवा शहरी, किस क्षेत्र में ज्यादा हैं। आगे इसकी रोकथाम के लिये यह स्टडी काम आयेगी। उन्होंने कहा कि ब्लेक फंगस को लेकर राज्य सरकार ने सबसे पहले काम करना शुरू किया। अगले 3 दिन प्रदेश में ब्लेक फंगस की प्राथमिक पहचान की जायेगी। हर मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिये गये हैं कि जो व्यक्ति नेजल एण्डोस्कोपी करवाना चाहते हैं, उनकी जाँच करें। इसके मरीजों के लिये कोविड और नॉन कोविड ऑपरेशन थियेटर की सुविधा अलग-अलग उपलब्ध कराने को कहा गया है।
बैठक में प्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई, कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया, नगर निगम आयुक्त श्री के.व्ही.एस. चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विकास मिश्रा और भोपाल स्मार्ट‍ सिटी के सीईओ श्री आदित्य सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]