भारत ने रचा इतिहास! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
भारत ने रचा इतिहास! 19 रन से जीतकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड
UNN: एशियन गेम्स के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीत लिया. फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 212 रन का टारगेट दिया था. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन बनाए, पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की, पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर तक उम्मीद बरकरार रखा, आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 33 रन की दरकार थी. भारत की ओर से आखिरी ओवर शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए. पहली गेंद पर नवाज ने चौका जमाया तो ऐसा लगा कि क्या मैच बदल जाएगा. इसके बाद दूसरी गेंद पर दुबे ने वाइड गेंद की. लेकिन फिर दुबे ने गेंदबाजी में वापसी की और लीगल दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया. वहीं, तीसरी गेंद पर भी कोई रन नहीं बना, दो गेंद पर कोई रन नहीं बना जिसके पाकिस्तान के लिए मैच बनाना मुश्किल हो गया.
