FBI चीफ काश पटेल की सगाई, 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किन्स बनीं मंगेतर
FBI चीफ काश पटेल की सगाई, 19 साल छोटी सिंगर एलेक्सिस विल्किन्स बनीं मंगेतर
वॉशिंगटन। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के डायरेक्टर काश पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किन्स से सगाई कर ली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को नया नाम देने की जानकारी दी। एलेक्सिस ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए काश के साथ तस्वीर पोस्ट की, जबकि पटेल ने भी इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। सगाई की खबर सामने आने के बाद दोनों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। एलेक्सिस विल्किन्स ने सोशल मीडिया पर काश पटेल के साथ तस्वीर शेयर की। फोटो में वह अपनी डायमंड रिंग दिखाती नजर आईं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्होंने अब कानून को भी इस रिश्ते में शामिल कर लिया है। पटेल ने पोस्ट को शेयर करते हुए दिल और अंगूठी वाली इमोजी के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद दोनों की सगाई की खबर तेजी से चर्चा में आ गई।
