Indore Senior journalist Pravin Joshi ndian Journalism Festival

Madhya Pradesh – Indore : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित

 वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्रॉफी और दुपट्टा प्रदान कर सप्तऋषि सम्मान से नवाजा

इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी को सप्तऋषि सम्मान से नवाजा। गरिमामय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल एवं शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी ने प्रवीण जोशी को ट्रॉफी और दुपट्टा पहनाकर सम्मान से नवाजा । इस मौके पर विधायक मनोज पटेल, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गौतम लाहड़ी, विजया रेड्डी, श्री शिशिर सिन्हा, मनोहर लिम्बोदिया, हृदेश दीक्षित, नवनीत शुक्ला, रचना जौहरी, टीवी पत्रकार शिवांगी द्विवेदी, इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स की अध्यक्ष सुजाता राघवन, सुदेश तिवारी, पंकज क्षीरसागर, एवं भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
पत्रकार जोशी को यह सम्मान उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह आयोजन स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. ने जाल सभागृह में किया था। उल्लेखनीय है कि पत्रकार प्रवीण जोशी गत चार दशकों से भाषाई पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। और वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी लेखनी चलाते हैं। इस उपलब्धि पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मियों ने प्रवीण जोशी को बधाई देते हुए उनके उत्तरोत्तर जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

×
Date : 06 October 2026 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh – Indore : वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित
News Image

 वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में सम्मानित

विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने ट्रॉफी और दुपट्टा प्रदान कर सप्तऋषि सम्मान से नवाजा

इंदौर। भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण जोशी को सप्तऋषि सम्मान से नवाजा। गरिमामय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण खारीवाल एवं शिक्षाविद स्वप्निल कोठारी ने प्रवीण जोशी को ट्रॉफी और दुपट्टा पहनाकर सम्मान से नवाजा । इस मौके पर विधायक मनोज पटेल, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गौतम लाहड़ी, विजया रेड्डी, श्री शिशिर सिन्हा, मनोहर लिम्बोदिया, हृदेश दीक्षित, नवनीत शुक्ला, रचना जौहरी, टीवी पत्रकार शिवांगी द्विवेदी, इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स की अध्यक्ष सुजाता राघवन, सुदेश तिवारी, पंकज क्षीरसागर, एवं भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।
पत्रकार जोशी को यह सम्मान उनके दीर्घकालीन पत्रकारिता में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह आयोजन स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. ने जाल सभागृह में किया था। उल्लेखनीय है कि पत्रकार प्रवीण जोशी गत चार दशकों से भाषाई पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। और वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर अपनी लेखनी चलाते हैं। इस उपलब्धि पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े मीडियाकर्मियों ने प्रवीण जोशी को बधाई देते हुए उनके उत्तरोत्तर जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Indore – Madhya Pradesh : नारी अस्मिता की बुलंद आवाज़ बना ‘आज की द्रौपदी’, इंदौर में पांचवीं बार गूंजा आत्मसम्मान का संदेश!

📰 Generate e-Paper Clip Indore – Madhya Pradesh : नारी अस्मिता की बुलंद आवाज़ बना ‘आज की द्रौपदी’, इंदौर में पांचवीं बार गूंजा आत्मसम्मान का संदेश! सारिका दीक्षित के दमदार अभिनय ने दर्शकों को किया भावविभोर, एक साल में पांचवीं बार मंचन को मिला शानदार प्रतिसाद इंदौर। पौराणिक कथा के माध्यम से समकालीन समाज की […]

सिंहस्थ के लिए दीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ के लिए दीर्घकालिक विकास पर है प्रदेश सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उज्जैन में 539 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन राज्य सरकार सभी की सुविधा के लिये कर रही है कार्य सभी कार्य पारदर्शिता पूर्वक करने के लिये प्रतिबद्ध भोपाल : मुख्यमंत्री […]