बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर
बौखलाहट नहीं काबू कर पा रहे एलन मस्क, फिर उगला जहर
नई दिल्ली। उपग्रह संचार कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार की अनुमति नहीं मिलने से अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क अपनी बौखलाहट पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन उन्होंने इस मुद्दे पर जहर उगला। इस बार उन्होंने भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी पर निशाना साधने के लिए एक्स पर मीडिया रिपोर्ट के दो स्क्रीनशॉट साझा किए। इनमें रिलायंस और भाजपा के संपर्कों के बारे में लिखा गया है। इन खबरों में आरोप लगाया गया था कि रिलायंस इंडस्ट्रीज से फंड पाने वाली एक कंपनी ने इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के अभियान को बढ़ावा देने में मदद की। इसके अलावा रिलायंस से जुड़ी एक कंपनी ने सत्तारूढ़ दल को बड़ा राजनीतिक चंदा दिया।
