Recruitment for 30,000 posts will be conducted for Railway Group

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत ट्रैक मेंटेनर, प्वाइंट्समैन और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। दीपावली से पहले एक शार्ट नोटिस जारी किया जाएगा, जबकि दीपावली के बाद विस्तृत विज्ञापन और आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की पूरी संभावना है। रेलवे भर्ती बोर्ड का लक्ष्य है कि नवंबर से दिसंबर के बीच आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। प्रस्तावित भर्ती के लिए सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। आंकड़ों की समीक्षा के बाद पदों की संख्या तय की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया को इसी वर्ष दिसंबर से पहले हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा होने से रेलवे के वार्षिक भर्ती कैलेंडर का क्रम नहीं बिगड़ेगा। समय पर प्रक्रिया शुरू होने से इसका सीधा लाभ यह मिलेगा कि आगामी ग्रुप डी भर्ती 2027 का विज्ञापन भी तय समय पर जारी हो सकेगा और भर्ती चक्र बिना किसी देरी के पूरा किया जा सकेगा।

×
Date : 24 October 2026 Posted By : EDITOR
रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर के मदरसे से मुक्त कराए गए 22 बच्चे, बाल कल्याण समिति को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई ग्वालियर। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुक्रवार को ग्वालियर स्थित दारूल कुरआन मदरसे में कार्रवाई की। इस दौरान चार से 16 वर्ष के 22 बच्चों को मुक्त कराया गया। मदरसा प्रबंधन […]