MLC चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट
MLC चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ एक सीट:मोदी का तंज- वोटिंग बैलट से हुई, तो भी कितनी सीटें मिलीं; 4 राज्यों की 16 सीटें NDA जीती
UNN: MLC चुनावों के रिजल्ट पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, ‘4 बड़े राज्यों- उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में 28 सीटों पर MLC चुनाव हुए। चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं।’ दरअसल, पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं। पार्टी इन चुनावों में सिर्फ नागपुर की सीट जीत पाई है। इन 28 में से 16 सीटें पर NDA को जीत मिली है। कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष का आरोप है कि भाजपा EVM में हेरफेर कर चुनाव जीतते आ रही है। हाल के SIR के विरोध के दौरान भी विपक्ष ने भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग कर रहा है।
