इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश
इजरायल चुनाव में किसी को बहुमत नहीं, नेतन्याहू बोले- इस्लामीकरण की हो रही साजिश
यरुशलम। इजरायल में त्रिशंकु संसद बनने के बाद चुनाव में गड़बड़ी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को ही कर दी थी। ताजा बयान में उन्होंने कहा है कि चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप की आशंका है जो हमारी चुनाव व्यवस्था के लिए भूकंप सरीखी है। नेतन्याहू ने कहा कि चुनाव नतीजे प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को रिश्वत दी गई। यह देश की संसद पर कब्जा करने और इजरायल के इस्लामीकरण की साजिश है।
नेतन्याहू ने चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया
नेतन्याहू के आरोपों के बाद चुनाव समिति के प्रमुख जस्टिस नोआम सोलबर्ग ने विदेशी धन से चुनाव के प्रभावित होने के आरोप की जांच खुफिया एजेंसी शिन बेट को करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने सारे तथ्यों-आरोपों की जांच को जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
