Madhya Pradesh : जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
Madhya Pradesh : जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक अशोक मनवानी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
39 वर्षों तक जनसंपर्क विभाग में दी सेवाएं, लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के जनसंपर्क विभाग में लगभग 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद संयुक्त संचालक अशोक मनवानी सेवानिवृत्त हो गए। उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनसंपर्क संचालक अरविंद दुबे (IAS) सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अशोक मनवानी ने अपने लंबे सेवाकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने लंबे समय तक मुख्यमंत्री प्रेस प्रकोष्ठ में मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। शासकीय दायित्वों के साथ ही साहित्य एवं लेखन के क्षेत्र में भी उनकी विशेष रुचि रही है। विदाई समारोह में मनवानी की दीर्घकालीन सेवाओं, कार्य के प्रति समर्पण और जनसंपर्क विभाग में उनके योगदान का स्मरण किया गया। इस अवसर पर 94 वर्षीय सेवानिवृत्त अतिरिक्त संचालक जगदीश कौशल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मनवानी के परिवारजन एवं मित्रों ने भी समारोह में सहभागिता की। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्ति के बाद अशोक मनवानी ने अपने विदाई समारोह में शामिल होने, शुभकामनाएं देने और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, परिवारजनों और मित्रों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। करीब चार दशक की सेवाओं के बाद अशोक मनवानी की सेवानिवृत्ति जनसंपर्क विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण और भावुक अवसर रहा।

