वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल
वी ने लॉन्च किया वी इंटेलिजेंस (Vi Intelligence) एजेंटिक एंटरप्राइजेज़ के भविष्य को आकार देने वाली एक एआई पहल
o एआई इनोवेशन, (AI Innovation) एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ की साझेदारी
Vi, one of India’s leading telecommunications service providers, today announced the launch of Vi Intelligence, a strategic AI initiative aimed at driving AI-powered transformation across its own operations as well as for customers and enterprises across various industries.The initiative seeks to redefine the future of enterprise intelligence by harnessing the capabilities of next-generation AI.
Mumbai: भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, वी ने आज वी इंटेलिजेंस लॉन्च करने की घोषणा की। यह कंपनी की एक रणनीतिक एआई पहल है, जिसका उद्देश्य वी के अपने ंचालन के साथ-साथ विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों और उद्यमों में एआई आधारित बदलाव लाना है। इसका लक्ष्य अगली पीढ़ी के एआई की क्षमाओं का उपयोग कर एंटरप्राइज इंटेलिजेंस के भविष्य को नया आयाम देना है।
इस पहल के केंद्र में है वी इंटेलिजेंस लैब,, जिसे पीडब्ल्यूसी इंडिया के साथ साझेदारी में बनाया गया है। यह एंटरप्राइज एआई समाधानों को विकसित करने, उन्हें इन्क्यूबेट करने ( और बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए एक इनोवेशन इंजनश्के रूप में काम करेगा। यह वी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रांसफॉर्मेशन में पीडब्ल्यूसी इंडिया की विशेषज्ञता को एक साथ लाकर ऐसा ग्लोबल इनोवेशन गेटवे बनेगा, जो दुनिया के प्रमुख एआई लीडर्स, स्टार्टअप्स, रिसर्च इकोसिस्टम और उद्यमों को आपस में जोड़ सके, और एआई के जरिए वास्तविक दुनिया की व्यवसायिक चुनौतियों का समाधान किया जा सके। पीडब्ल्यूसी इंडिया वी के सहयोग से मुंबई में एक निर्धारित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस टीम भी बनाएगा।
इस लॉन्च पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, वी के सीटीओ जगबीर सिंह ने कहा, “दूरसंचार उद्योग ने लंबे समय से लोगों, व्यवसायों और उपकरणों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन आने वाले समय में इंटेलिजेंस का सबसे ज़्यादा महत्व होगा। वी इंटेलिजेंस लैबश् के माध्यम से, हम एआई की पूर्ण क्षमता का सदुपयोग करने के लिए ग्लोबल एआई विशेषज्ञता, रणनीतिक साझेदारियों और अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को एक साथ ला रहे हैं। ग्राहकों के साथ जुड़ाव और उनके अनुभवों को बेहतर बनाने से लेकर विभिन्न व्यावसायिक प्रक्रियाओं को नए सिरे से तैयार करने तक, वी इंटेलिजेंस लैब संगठनों को व्यवहारिक और स्केलेबल तरीके अपनाने में मदद करेगी। वी इंटेलिजेंस लैब भविष्य के लिए तैयार क्षमताएं विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो पूरे एंटरप्राइज इकोसिस्टम में इनोवेशन को बढ़ावा देने में कारगर साबित होगी। पीडब्ल्यूसी इंडिया में टीएमटी के पार्टनर और लीडर, विनीश बावा ने कहा, “हम एक ऐसे दौर में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां एआई न सिर्फ संगठनों के काम करने बल्कि उनके इनोवेशन और प्रतिस्पर्धा के तरीको को भी बदल देगा, एआई ही तय करेगा कि वे अपने हितधारकों को कैसे बेहतर मूल्य प्रदान करते हैं। जैसे-जैसे उद्यम इंटेलिजेंट और श्ऑटोनॉमसश् (स्वचालित) प्रक्रियाओं की ओर बढ़ रहे हैं, उन्हें ऐसे भरोसेमंद इकोसिस्टम की आवश्यकता होगी जो जिम्मेदार तरीके से एआई को अपनाते हुए इनोवेशन को गति प्रदान करे। वी इंटेलिजेंस लैब के माध्यम से, पीडब्ल्यूसी इंडिया, ‘एजेंटिक ट्रांसफॉर्मेशन’ में अपने गहन अनुभव का उपयोग करेगी। इससे संगठन एआई की क्षमता का उपयोग कर अपना अस्तित्व बनाए रख सकेंगे और तरक्की कर सकेंगे।’’ वी इंटेलिजेंस लैब तीन मुख्य स्तंभों – एजेंटिक, असिस्टिव और सॉवरेन एवं रिस्पॉन्सिबल एआई – पर आधारित होगी, जो उपभोक्ता, उद्यम और परिचालन क्षेत्रों में एआई समाधानों के विकास का मार्गदर्शन करेगी तथा उद्यमों को पारंपरिक स्वचालन से आगे बढ़कर इंटेलिजेंट एवं ऑटोनोमस प्रक्रियाएं अपनाने में मदद करेगी। प्रशासन के मजबूत ढांचे पर निर्मित, प्रत्येक यूज़ केस वी के ज़िम्मेदार एआई फ्रेमवर्क, ग्रेसी से होकर गुजरता है। यह लैब एआई के ज़िम्मेदार अडॉप्शन को बढ़ावा देगी, जिससे डेटा, बौद्धिक संपदा और एआई प्रणालियों का नैतिक और सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित होगा।
वीआई इंटेलिजेंस लैब कई प्रोग्रामों के माध्यम से काम करेगी, जिनमें शामिल हैं.
· जटिल व्यावसायिक चुनौतियों को हल करने पर इनक्यूबेशन प्रोजेक्टस
· भविष्य के लिए तैयार उद्यमों को सहयोग देने हेतु स्वामित्व वाली एआई, प्रौद्योगिकी और नवाचार क्षमताओं का विकास
· टॉप ग्लोबल एआई स्टार्टअप हब्स से प्रयोग और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वी एआई ओपन हैकाथॉन और इनोवेशन चैलेंजेज़
· अवधारणाओं से पायलट डिप्लॉयमेन्ट को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई ट्रांसफोर्मेशन एआई फैक्ट्री
· कार्यबल में एआई को तेजी से अपनाने के लिए एआई कौशल और क्षमता निर्माण प्रोग्राम
ग्लोबल एआई इनोवेशन और दूरसंचार में विशेषज्ञता के संयोजन द्वारा वी इंटेलिजेंस लैब का लक्ष्य संगठनों को संचालन को आधुनिक बनाने, ग्राहक को बेहतर अनुभव प्रदान करने और विकास के नए अवसर प्रशस्त करने में मदद करना है।
