IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर
IND U19 vs PAK U19: ‘9वीं बार एशिया कप के हम सिकंदर’, सांस थाम देने वाले मैच में मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत
नई दिल्ली। मनल चौहान और मोहित उल्वा ने शनिवार को 8 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान के जबड़े से जीत छीनकर भारत को रिकॉर्ड 9वीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब जीता दिया है। भारत ने 252 के स्कोर पर ही अपने 8 विकेट गंवा दिए थे। उसे मैच जीतने के लिए 86 रनों की जरूरत थी। इसके बाद मोहित-मनल ने शानदार पारियों ने टीम को सिर्फ एक विकेट से यादगार जीत दिला दी। अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड पर हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 338 रनों का विशालकाय लक्ष्य रखा था।
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने शानदार शुरूआत दिलाई। मगर बीच के ओवरों में भारत को नियमित अंतराल पर झटके लगे, जिसकी वजह से वो मुश्किल में फंस गया। इसके बाद मनल चौहान और मोहित उल्वा की जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मगर, जब भारत को 30 रनों की जरूरत थी तब मनल आउट हो गए, फिर मोहित ने चिगुरूपति वेंकटा के साथ आखिरी विकेट के लिए नाबाद 30 रन जोड़कर भारत को यादगार जीत दिलाई। भारत को आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी। मोहित ने चौका लगाकर भारत को चैंपियन बना दिया।
