report india sets 2 conditions for hasina's returns

रिपोर्ट-हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले

UNN: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि बांग्लादेश की सेना खुद भारत आए और हसीना को अपने साथ वापस ले जाए। भारत की दूसरी शर्त है कि फांसी की सजा के खिलाफ बांग्लादेश सरकार उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का भरोसा दे। यानी बांग्लादेश लौटने पर उन्हें अदालत में अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिले। हालांकि, भारत सरकार ने इन दोनों शर्तों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी को लेकर बांग्लादेश सरकार से बातचीत कर रहा है। शेख हसीना 5 अगस्त 2024 को सैन्य विमान से भारत पहुंची थीं। भारतीय अधिकारी के मुताबिक अगर उन्हें वापस ले जाना है, तो बांग्लादेशी सेना को ही ऐसा करना होगा। इसके लिए बांग्लादेश सैन्य विमान दिल्ली भेज सकता है या अपनी सेना के जरिए उन्हें सीमा तक ला सकता है। भारत इस पूरी प्रक्रिया में जरूरी इंतजाम करने को तैयार है। बांग्लादेश की अदालत हसीना को मौत की सजा सुना चुकी है। भारत चाहता है कि उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करने का मौका मिले। साथ ही, जुलाई 2024 में हुई हिंसा से जुड़े आरोपों पर नए सिरे से सुनवाई हो।
BBC बांग्ला ने भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि भारत हसीना को बिना निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिए फांसी के लिए नहीं सौंपना चाहता। भारत चाहता है कि इस पूरी सुनवाई पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और वर्ल्ड मीडिया की नजर रहे।

×
Date : 15 November 2026 Posted By : EDITOR
रिपोर्ट-हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक

📰 Generate e-Paper Clip यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक लखनऊ। विधान सभा चुनाव के लिए गठबंधन में कांग्रेस द्वारा मांगी गई सीटाें की संख्या खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बता दी है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री

📰 Generate e-Paper Clip ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे UNN: पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने […]