Congress has sought 181 seats from the SP for the UP elections

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक

लखनऊ। विधान सभा चुनाव के लिए गठबंधन में कांग्रेस द्वारा मांगी गई सीटाें की संख्या खुद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बता दी है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में साफ किया कि कांग्रेस ने 181 सीटों की मांग की है।
सपा प्रमुख ने कांग्रेस से अच्छी दोस्ती का हवाला दिया और बंटवारे पर आसानी से निर्णय होने का भी संकेत दिया, परंतु इस संख्या पर दोनों दलों के बीच मोलभाव होना तय है, क्योंकि सपा की ओर से 100 से कम सीटें दिए जाने के संकेत अब तक दिए जाते रहे हैं। शनिवार को एक तरफ सपा प्रमुख ने सीटों की संख्या बताई तो दूसरी तरफ कांग्रेस के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्र मोना ने बताया कि दोनों दलों के नेता 17 नवंबर को सीट बंटवारे पर वार्ता करेंगे। इस बातचीत में दोनों के लिए रणनीतिक और सम्माजनक नतीजे तक पहुंचने की चुनौती होगी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 और कांग्रेस ने छह सीटें जीती थीं। विधानसभावार प्रदर्शन के आधार पर उस चुनाव में सपा को 183 और कांग्रेस को 39 क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। कांग्रेस इसी आधार पर अपनी राजनीतिक जमीन बढ़ाना चाहती है। वहीं, सपा गठबंधन सहित पूरे चुनाव को अपनी रणनीति पर केंद्रित रखना चाहती है। सपा प्रमुख पहले ही सीट बंटवारे में जीत की संभावना को मुख्य आधार बनाने की बात कह चुके हैं।

×
Date : 15 November 2026 Posted By : EDITOR
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने सपा से मांगी 181 सीटें, गठबंधन को लेकर 17 नवंबर को होगी दोनों पार्टियों की बैठक
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रिपोर्ट-हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले

📰 Generate e-Paper Clip रिपोर्ट-हसीना की वापसी के लिए भारत ने 2 शर्तें रखीं:पहली- बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए, दूसरी- फांसी के खिलाफ अपील का मौका मिले UNN: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय अधिकारी चाहते हैं कि […]

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री

📰 Generate e-Paper Clip ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तानी मंत्री SCO के कार्यक्रम में शामिल होंगे; आखिरी बार बिलावल भुट्टो 2023 में आए थे UNN: पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक अगले सप्ताह भारत आएंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के मुताबिक मलिक 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होने […]