सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में जगन्नाथ पुरी मंदिर की रोचक कथाएं! - Update Now News

सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में जगन्नाथ पुरी मंदिर की रोचक कथाएं!

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो ‘विघ्नहर्ता गणेश’ को दर्शकों का बहुत प्यार और आदर मिल रहा है। इस समय इस शो में प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर की रोचक कथाएं प्रस्तुत की जा रही हैं। दर्शकों को पहले ही यह दिखाया जा चुका है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर कैसे अस्तित्व में आया। अब आने वाले हफ्तों में इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनोखी जानकारियां होंगी। ऐसी ही एक रोचक कथा है ‘बेड़ी वाले हनुमान’ की। इसमें दिखाया जाएगा कि आखिर सर्वशक्तिमान भगवान हनुमान, जगन्नाथ पुरी मंदिर में बेड़ियों में कैसे बंध गए?
इस शो में भगवान गणेश का रोल निभा रहे अद्वैत कुलकर्णी, मलखान सिंह यानी भगवान शिव और पार्वती के रोल में मदिराक्षी मुंडले जैसे लीड कलाकारों के अलावा अब आने वाली कहानी में एक्टर हितांशु जिंसी भगवान जगन्नाथ का रोल निभाएंगे, वहीं निर्भय वाधवा भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इस कथा में भगवान गणेश, बेड़ी वाले हनुमान की कथा सुनाएंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भगवान हनुमान ने एक प्रचंड तूफान से जगन्नाथ पुरी मंदिर की रक्षा की थी और इस प्रक्रिया में स्वयं बेड़ियों में जकड़ गए थे। जहां हम सभी प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में जानते हैं, वहीं यह दिलचस्प कथा बताएगी कि इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान की प्रतिमा क्यों स्थापित की गई है।
आगामी कहानी के बारे में बताते हुए भगवान गणेश का रोल निभा रहे हैं अद्वैत कुलकर्णी कहते हैं, “मैंने जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में सिर्फ सुना था। लेकिन वर्तमान में चल रहे सीक्वेंस के जरिए मुझे इसके बारे में काफी कुछ सीखने और जानने को मिल रहा है और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है। मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं और अपने प्रिय देव के बारे में यह जानना बड़ा दिलचस्प है कि वे बेड़ी वाले हनुमान कैसे कहलाए! मैं विघ्नहर्ता गणेश का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जिसमें मुझे इतनी रोचक जानकारी और बहुत-सी ज्ञान की बातें सीखने को मिल रही हैं। मेरी इच्छा है कि एक दिन मैं भी जगन्नाथ पुरी मंदिर जाकर आशीर्वाद लूं।”
इस शो में भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ का रोल भी निभा रहे हितांशु जिंसी कहते हैं, “मैं पहले ही भगवान विष्णु का रोल निभा रहा हूं और ऐसे में भगवान जगन्नाथ का भी रोल निभाना एक आशीर्वाद की तरह है। मैं जानता हूं कि जगन्नाथ मंदिर किस तरह अस्तित्व में आया, और अपना रोल सही ढंग से निभाने के लिए मैं इस मंदिर के बारे में उपलब्ध जानकारी पढ़ रहा हूं और इसे अपने किरदार में अपना रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इन एपिसोड्स से जुड़ जाएंगे। एक बार सबकुछ सामान्य होते ही मैं यकीनन इस मंदिर के दर्शन करना चाहूंगा। एक पौराणिक रोल निभाते हुए मुझमें भी आध्यात्मिकता जाग रही है। भगवान हनुमान का रोल निभाने को लेकर अपना अनुभव बताते हुए निर्भय वाधवा कहते हैं, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक बार फिर भगवान हनुमान का रोल निभाने का अवसर मिल मिला है। विघ्नहर्ता गणेश में अनेक कथाएं हैं, जिन्हें बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है और यही वजह है कि मैंने तुरंत इस रोल के लिए हां कर दी। मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है और इस सीक्वेंस में दर्शक मुझे पर्दे पर कुछ नया करते देखेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे फैंस और शुभचिंतक हमेशा की तरह मुझे अपना प्यार और समर्थन देंगे।”
‘विघ्नहर्ता गणेश’ में आप भी देखते रहिए जगन्नाथ पुरी की रोचक कथाएं, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 25 May 2021 Posted By : EDITOR
सोनी टीवी के विघ्नहर्ता गणेश में जगन्नाथ पुरी मंदिर की रोचक कथाएं!
News Image

 

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पौराणिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' को दर्शकों का बहुत प्यार और आदर मिल रहा है। इस समय इस शो में प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर की रोचक कथाएं प्रस्तुत की जा रही हैं। दर्शकों को पहले ही यह दिखाया जा चुका है कि जगन्नाथ पुरी मंदिर कैसे अस्तित्व में आया। अब आने वाले हफ्तों में इस मंदिर से जुड़ी कुछ दिलचस्प और अनोखी जानकारियां होंगी। ऐसी ही एक रोचक कथा है 'बेड़ी वाले हनुमान' की। इसमें दिखाया जाएगा कि आखिर सर्वशक्तिमान भगवान हनुमान, जगन्नाथ पुरी मंदिर में बेड़ियों में कैसे बंध गए?
इस शो में भगवान गणेश का रोल निभा रहे अद्वैत कुलकर्णी, मलखान सिंह यानी भगवान शिव और पार्वती के रोल में मदिराक्षी मुंडले जैसे लीड कलाकारों के अलावा अब आने वाली कहानी में एक्टर हितांशु जिंसी भगवान जगन्नाथ का रोल निभाएंगे, वहीं निर्भय वाधवा भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इस कथा में भगवान गणेश, बेड़ी वाले हनुमान की कथा सुनाएंगे। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे भगवान हनुमान ने एक प्रचंड तूफान से जगन्नाथ पुरी मंदिर की रक्षा की थी और इस प्रक्रिया में स्वयं बेड़ियों में जकड़ गए थे। जहां हम सभी प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में जानते हैं, वहीं यह दिलचस्प कथा बताएगी कि इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर भगवान हनुमान की प्रतिमा क्यों स्थापित की गई है।
आगामी कहानी के बारे में बताते हुए भगवान गणेश का रोल निभा रहे हैं अद्वैत कुलकर्णी कहते हैं, "मैंने जगन्नाथ पुरी मंदिर के बारे में सिर्फ सुना था। लेकिन वर्तमान में चल रहे सीक्वेंस के जरिए मुझे इसके बारे में काफी कुछ सीखने और जानने को मिल रहा है और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है। मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं और अपने प्रिय देव के बारे में यह जानना बड़ा दिलचस्प है कि वे बेड़ी वाले हनुमान कैसे कहलाए! मैं विघ्नहर्ता गणेश का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, जिसमें मुझे इतनी रोचक जानकारी और बहुत-सी ज्ञान की बातें सीखने को मिल रही हैं। मेरी इच्छा है कि एक दिन मैं भी जगन्नाथ पुरी मंदिर जाकर आशीर्वाद लूं।"
इस शो में भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान जगन्नाथ का रोल भी निभा रहे हितांशु जिंसी कहते हैं, "मैं पहले ही भगवान विष्णु का रोल निभा रहा हूं और ऐसे में भगवान जगन्नाथ का भी रोल निभाना एक आशीर्वाद की तरह है। मैं जानता हूं कि जगन्नाथ मंदिर किस तरह अस्तित्व में आया, और अपना रोल सही ढंग से निभाने के लिए मैं इस मंदिर के बारे में उपलब्ध जानकारी पढ़ रहा हूं और इसे अपने किरदार में अपना रहा हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इन एपिसोड्स से जुड़ जाएंगे। एक बार सबकुछ सामान्य होते ही मैं यकीनन इस मंदिर के दर्शन करना चाहूंगा। एक पौराणिक रोल निभाते हुए मुझमें भी आध्यात्मिकता जाग रही है। भगवान हनुमान का रोल निभाने को लेकर अपना अनुभव बताते हुए निर्भय वाधवा कहते हैं, "मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक बार फिर भगवान हनुमान का रोल निभाने का अवसर मिल मिला है। विघ्नहर्ता गणेश में अनेक कथाएं हैं, जिन्हें बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया है और यही वजह है कि मैंने तुरंत इस रोल के लिए हां कर दी। मेरा रोल काफी चुनौतीपूर्ण है और इस सीक्वेंस में दर्शक मुझे पर्दे पर कुछ नया करते देखेंगे। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे फैंस और शुभचिंतक हमेशा की तरह मुझे अपना प्यार और समर्थन देंगे।"
'विघ्नहर्ता गणेश' में आप भी देखते रहिए जगन्नाथ पुरी की रोचक कथाएं, हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan bring the laughs to Netflix’s The Great Indian Kapil Show this Saturday Fetching content Mumbai: What’s the secret to looking […]