पुणे की सेनेटाइजर फैक्ट्री में भयानक आग, 15 की मौत - Update Now News

पुणे की सेनेटाइजर फैक्ट्री में भयानक आग, 15 की मौत

पुणे । पुणे जिले में स्थित सैनेटाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भयानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर 15 लोग मारे गए। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे पिरानगट गांव के पास स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक निजी फैक्ट्री में घटी। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम करने वालों को बचने का मौका तक नहीं मिला। जो लोग मारे गए हैं, उनमें से अधिकांश ने दम घुटने से दम तोड़ा है। पुणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में अभी भी 10 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं क्योंकि इतने ही लोग लापता हैं। इससे पहले, तहसीलदार अभय चौहान ने कहा कि अब तक 11 लोगों की जान गई है और राहत तथा बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। एमआईडीसी, मुलशी से फायर ब्रिगेड की टीमें तथा आपदा बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुरुष कामगार भागने में सफल रहे। लोगों को बचाने क ेप्रयास में परिसर के एक हिस्से को बुलडोजर से गिराना भी पड़ा।

×
Date : 08 June 2021 Posted By : EDITOR
पुणे की सेनेटाइजर फैक्ट्री में भयानक आग, 15 की मौत
News Image

पुणे । पुणे जिले में स्थित सैनेटाइजर बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भयानक आग लग गई। इस आग की चपेट में आकर 15 लोग मारे गए। मरने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे पिरानगट गांव के पास स्थित एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक निजी फैक्ट्री में घटी। आग इतनी तेजी से फैली कि फैक्ट्री में काम करने वालों को बचने का मौका तक नहीं मिला। जो लोग मारे गए हैं, उनमें से अधिकांश ने दम घुटने से दम तोड़ा है। पुणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल के एक अधिकारी ने कहा कि फैक्ट्री में अभी भी 10 लोग फंसे हुए बताए जा रहे हैं क्योंकि इतने ही लोग लापता हैं। इससे पहले, तहसीलदार अभय चौहान ने कहा कि अब तक 11 लोगों की जान गई है और राहत तथा बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है। एमआईडीसी, मुलशी से फायर ब्रिगेड की टीमें तथा आपदा बचाव टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री में आग लगने के बाद पुरुष कामगार भागने में सफल रहे। लोगों को बचाने क ेप्रयास में परिसर के एक हिस्से को बुलडोजर से गिराना भी पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]