श्रीलंका दौरे पर फिर से द्रविड़ से सीखना चाहते हैं गायकवाड - Update Now News

श्रीलंका दौरे पर फिर से द्रविड़ से सीखना चाहते हैं गायकवाड

 

नई दिल्ली| श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने कहा है कि वह आगामी दौरे पर राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। गायकवाड शुरूआत में टीम में चुने जाने की खबरों से अंजान थे। वह अस्पताल में बिस्तर पर थे और उन्होंने अपने मोबाइल का नेट भी बंद कर दिया था ताकि कोई उन्हें परेशान न करें। हालांकि बार-बार फोन आने के बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो फिर उन्हें टीम में चुने जाने के बारे में पता चला। यकवाड ने क्रिकइंफो से कहा, ” जब मैं सोने जाता हूं तो आम तौर पर मैं अपने मोबाइल का नेट बंद कर देता हूं। मैं जानता हूं कि अगर कोई जरूरी कॉल होगा तो जरूर दो बार आएगा। जब लगातार मेरे फोन बज रहे थे तब भी मुझे नहीं लगा था कि यह टीम में चयन वाली बात है। तब दो पत्रकारों ने मुझे बताया कि मेरा टीम में चयन हो गया है।”
उन्होंने कहा, ” मुझे अपने माता-पिता को जगाने के लिए उन्हें बताना पड़ा। वे काफी गहरी नींद में थे, और जो कुछ मैं उन्हें पहले बता रहा था, उसे पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन आज सुबह वे बहुत खुश हुए और घर पर कुछ पेड़े (मिठाई) बनाए। इससे मुझे बहुत खुशी हुई।
गायकवाड ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन वह इस मौके को भुनाने और सीखने के लिए तैयार है।

×
Date : 14 June 2021 Posted By : EDITOR
श्रीलंका दौरे पर फिर से द्रविड़ से सीखना चाहते हैं गायकवाड
News Image

 

नई दिल्ली| श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने कहा है कि वह आगामी दौरे पर राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। गायकवाड शुरूआत में टीम में चुने जाने की खबरों से अंजान थे। वह अस्पताल में बिस्तर पर थे और उन्होंने अपने मोबाइल का नेट भी बंद कर दिया था ताकि कोई उन्हें परेशान न करें। हालांकि बार-बार फोन आने के बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो फिर उन्हें टीम में चुने जाने के बारे में पता चला। यकवाड ने क्रिकइंफो से कहा, " जब मैं सोने जाता हूं तो आम तौर पर मैं अपने मोबाइल का नेट बंद कर देता हूं। मैं जानता हूं कि अगर कोई जरूरी कॉल होगा तो जरूर दो बार आएगा। जब लगातार मेरे फोन बज रहे थे तब भी मुझे नहीं लगा था कि यह टीम में चयन वाली बात है। तब दो पत्रकारों ने मुझे बताया कि मेरा टीम में चयन हो गया है।"
उन्होंने कहा, " मुझे अपने माता-पिता को जगाने के लिए उन्हें बताना पड़ा। वे काफी गहरी नींद में थे, और जो कुछ मैं उन्हें पहले बता रहा था, उसे पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन आज सुबह वे बहुत खुश हुए और घर पर कुछ पेड़े (मिठाई) बनाए। इससे मुझे बहुत खुशी हुई।
गायकवाड ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन वह इस मौके को भुनाने और सीखने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड

📰 Generate e-Paper Clip भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड UNN: भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में 44 साल बाद गोल्ड जीत लिया। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराया। टीम के लिए […]

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]