श्रीलंका दौरे पर फिर से द्रविड़ से सीखना चाहते हैं गायकवाड - Update Now News

श्रीलंका दौरे पर फिर से द्रविड़ से सीखना चाहते हैं गायकवाड

 

नई दिल्ली| श्रीलंका दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने कहा है कि वह आगामी दौरे पर राहुल द्रविड़ से बहुत कुछ सीखना चाहते हैं। गायकवाड शुरूआत में टीम में चुने जाने की खबरों से अंजान थे। वह अस्पताल में बिस्तर पर थे और उन्होंने अपने मोबाइल का नेट भी बंद कर दिया था ताकि कोई उन्हें परेशान न करें। हालांकि बार-बार फोन आने के बाद जब उन्होंने फोन उठाया तो फिर उन्हें टीम में चुने जाने के बारे में पता चला। यकवाड ने क्रिकइंफो से कहा, ” जब मैं सोने जाता हूं तो आम तौर पर मैं अपने मोबाइल का नेट बंद कर देता हूं। मैं जानता हूं कि अगर कोई जरूरी कॉल होगा तो जरूर दो बार आएगा। जब लगातार मेरे फोन बज रहे थे तब भी मुझे नहीं लगा था कि यह टीम में चयन वाली बात है। तब दो पत्रकारों ने मुझे बताया कि मेरा टीम में चयन हो गया है।”
उन्होंने कहा, ” मुझे अपने माता-पिता को जगाने के लिए उन्हें बताना पड़ा। वे काफी गहरी नींद में थे, और जो कुछ मैं उन्हें पहले बता रहा था, उसे पूरी तरह से समझ नहीं पा रहे थे। लेकिन आज सुबह वे बहुत खुश हुए और घर पर कुछ पेड़े (मिठाई) बनाए। इससे मुझे बहुत खुशी हुई।
गायकवाड ने कहा कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। लेकिन वह इस मौके को भुनाने और सीखने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता…

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Women’s Asia Cup : भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया, 8वीं बार खिताब जीता… भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराकर 8वीं बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया। लेकिन खिताब जीतने के बाद प्रेजेंटेशन […]

चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चीन में भारतीय जूनियर पुरुष टीम ने मलेशिया को हराकर एशिया कप हॉकी के फाइनल में प्रवेश किया UNN: भारत ने पुरुष हॉकी जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन में आज पहले सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने […]