टेस्ट में अच्छा करने के लिए अधिक मैच खेलने की जरूरत : स्मृति मंधाना - Update Now News

टेस्ट में अच्छा करने के लिए अधिक मैच खेलने की जरूरत : स्मृति मंधाना

ब्रिस्टल| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि खिलाड़ियों को टेस्ट के हर सत्र के समापन के समय आपस में बेहतर समझ बनाने के लिए अधिक टेस्ट मैच खेलने की आवश्यकता है। फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को बारिश से बाधित दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिए और वह अभी 82 रन पीछे चल रही है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। मंधाना ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। मंधाना ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, ” हम निश्चित रूप से विचार कर सकते हैं कि हम 50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई क्योंकि मैंने कल (गुरुवार) के आखिरी सत्र में अपना विकेट गंवा दिया था।

×
Date : 20 June 2021 Posted By : EDITOR
टेस्ट में अच्छा करने के लिए अधिक मैच खेलने की जरूरत : स्मृति मंधाना
News Image

ब्रिस्टल| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि खिलाड़ियों को टेस्ट के हर सत्र के समापन के समय आपस में बेहतर समझ बनाने के लिए अधिक टेस्ट मैच खेलने की आवश्यकता है। फोलोऑन खेल रही भारतीय महिला टीम ने यहां काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन शुक्रवार को बारिश से बाधित दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 83 रन बना लिए और वह अभी 82 रन पीछे चल रही है। इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी जबकि भारत की पहली पारी आज पहले सत्र में 231 रनों पर सिमट गई और इससे इंग्लैंड को 165 रनों की बड़ी बढ़त हासिल हुई, जिसके बाद उसने भारत को फोलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया। मंधाना ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। मंधाना ने तीसरे दिन की खेल समाप्ति के बाद कहा, " हम निश्चित रूप से विचार कर सकते हैं कि हम 50 ओवर से अधिक बल्लेबाजी करने के अभ्यस्त नहीं हैं। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई क्योंकि मैंने कल (गुरुवार) के आखिरी सत्र में अपना विकेट गंवा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]