आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में वापसी करना मुश्किल होगा : फिंच - Update Now News

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में वापसी करना मुश्किल होगा : फिंच

सिडनी| आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने आगामी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से कई खिलाड़ियों के हटने पर हैरानी जताई है। उन्होंने साथ ही कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में अपनी जगह बनाना मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया के सात शीर्ष खिलाड़ी बायो बबल के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से हट गए हैं। इन सात खिलाड़ियों में पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, केन रिचर्डसन और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। ये खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में विभिन्न टूर्नामेंट के लिए बायो बबल में रहे हैं। फिंच ने एसईएन रेडियो पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से कहा, ” यह मेरा निजी विचार है। मुझे लगता है कि उनके लिए आईपीएल के दूसरे भाग में खेलने को सही ठहराना मुश्किल होगा। क्योंकि आने वाले समय में टी20 वल्र्ड कप और घरेलू सत्र के लिए कार्यभार काफी बढ़ेगा। स्थगित हुए आईपीएल के दूसरे भाग का आयोजन 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अबुधाबी में होना है जबकि टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। उन्होंने कहा, ” यह एक कठिन स्थिति है, जिसमें सभी को रखा गया है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे यह जानना मुश्किल होगा कि यह मानसिक रूप से और आपके परिवार पर कितना चुनौतीपूर्ण है। पैट कमिंस और डेविड वार्नर, यह उनके लिए एक दीर्घकालिक योजना थी कि वे शुरू से ही इस दौरे पर नहीं जा रहे थे।

×
Date : 20 June 2021 Posted By : EDITOR
आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में वापसी करना मुश्किल होगा : फिंच
News Image

सिडनी| आस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान एरॉन फिंच ने आगामी वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से कई खिलाड़ियों के हटने पर हैरानी जताई है। उन्होंने साथ ही कहा कि इन खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2021 के दूसरे भाग में अपनी जगह बनाना मुश्किल होगा। ऑस्ट्रेलिया के सात शीर्ष खिलाड़ी बायो बबल के कारण वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे से हट गए हैं। इन सात खिलाड़ियों में पैट कमिंस, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, केन रिचर्डसन और झाई रिचर्डसन शामिल हैं। ये खिलाड़ी पिछले कुछ महीनों में विभिन्न टूर्नामेंट के लिए बायो बबल में रहे हैं। फिंच ने एसईएन रेडियो पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से कहा, " यह मेरा निजी विचार है। मुझे लगता है कि उनके लिए आईपीएल के दूसरे भाग में खेलने को सही ठहराना मुश्किल होगा। क्योंकि आने वाले समय में टी20 वल्र्ड कप और घरेलू सत्र के लिए कार्यभार काफी बढ़ेगा। स्थगित हुए आईपीएल के दूसरे भाग का आयोजन 18 सितंबर से 10 अक्टूबर तक अबुधाबी में होना है जबकि टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना है। उन्होंने कहा, " यह एक कठिन स्थिति है, जिसमें सभी को रखा गया है लेकिन व्यक्तिगत रूप से मुझे यह जानना मुश्किल होगा कि यह मानसिक रूप से और आपके परिवार पर कितना चुनौतीपूर्ण है। पैट कमिंस और डेविड वार्नर, यह उनके लिए एक दीर्घकालिक योजना थी कि वे शुरू से ही इस दौरे पर नहीं जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]