Samsung ने भारत में डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी एम 32 लॉन्च किया - Update Now News

Samsung ने भारत में डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी एम 32 लॉन्च किया

 

गुरुग्राम । सैमसंग ने सोमवार को भारत में गैलेक्सी एम32 को सेगमेंट-सर्वश्रेष्ठ 6.4-इंच एफएचडी प्लस सुपर एएमओएलईडी डिस्प्ले और 90 हट्ज रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च किया, जिसकी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। अमेजनडॉटइन, सैंमसंगडॉटकॉम और रिटेल स्टोर पर गैलेक्सी एम 32 दो रंगों और दो मेमोरी वैरिएंट- 4 जीबीप्लस 64 जीबी और 6 जीबीप्लस 128जीबी में उपलब्ध है जिनकी कीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 16,999 रुपये में उपलब्ध है। उपभोक्ता आईसीआईसीआई कार्ड के साथ 1,250 रुपये के तत्काल कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं, जिससे 4 जीबीप्लस64 जीबी संस्करण की कीमत 13,749 रुपये और 6जीबीप्लस128 जीबी संस्करण की कीमत 15,749 रुपये हो जाएगी। मोबाइल मार्केटिंग, सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ निदेशक और प्रमुख आदित्य बब्बर ने कहा, “गैलेक्सी एम32 में शानदार फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए बहुमुखी 64एमपी क्वाड रियर कैमरा भी है। यह सब हमारे युवा उपभोक्ताओं के लिए एकदम सही डिवाइस है, जो मनोरंजन और सोशल मीडिया पर पसंद करते हैं। डिवाइस में ‘हाई ब्राइटनेस मोड’ गैलेक्सी एम32 की स्क्रीन ब्राइटनेस को 800 निट्स तक ले जाने के लिए स्वचालित रूप से चालू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Google Lays Foundation : गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग इस रणनीतिक साझेदारी में नेक्सट्रा बाय एयरटेल गीगावाट-स्केल डेटा सेंटर निर्माण का नेतृत्व कर रहा है, जो राष्ट्रीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा विशाखापत्तनम – गूगल ने […]

एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एलपीजी सिलेंडर संकट गहराया: देशभर में डिलीवरी में भारी देरी, उपभोक्ता परेशान – बुकिंग नियमों की अस्पष्टता और बढ़ती मांग ने बढ़ाई मुश्किलें नई ‎दिल्ली । देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत और डिलीवरी में देरी ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और […]