IND vs NZ DAY-4 : बारिश के कारण नहीं हो सका का खेल - Update Now News

IND vs NZ DAY-4 : बारिश के कारण नहीं हो सका का खेल

UNN@ भारत और न्यूजीलैंड के बीच द रोज बाउल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले का चौथा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया और बिना एक भी गेंद डाले स्टंप्स की घोषणा कर दी गई। चौथे दिन का खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका और और पहले सत्र का खेल पूरी तरह धुल गया। इसके बाद बीच में बारिश कुछ देर के लिए रूकी लेकिन एक बार फिर बारिश आई। पांच घंटे के इंतजार के बाद अंतत: दिन के खेल को समाप्त करना पड़ा। पहले दिन का खेल भी बारिश की भेंट चढ़ा था। लेकिन फाइनल मैच के लिए 23 जून को रिजर्व डे रखा गया था जिस कारण अभी भी दो दिन का मुकाबला खेला जाना है। तीसरे दिन रविवार को भी खराब रोशनी के कारण मुकाबला समय से पहले खत्म किया गया था। भारत की पहली पारी 217 रन पर सिमटी थी और स्टंप्स तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाए थे। कीवी टीम भारत के स्कोर से अभी भी 116 रन पीछे चल रही है। न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे 54 रन और टॉम लाथम 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, जबकि कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन 12 रन और रॉस टेलर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा को अबतक एक-एक विकेट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱T-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत UNN: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने नामीबिया को 93 रनों से हरा दिया है. यह भारत की टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी जीत है. नामीबिया 116 पर ऑल-आउट. भारत की टी20 […]

बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीसीसीआई ने नये केन्द्रीय अनुबंध की घोषणा की, विराट ओर रोहित का हुआ डिमोशन शमी सहित पांच खिलाड़ी हुए बाहर, साई सुदर्शन शामिल मुम्बई । भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नये केन्द्रीय अनुबंध में कई बदलाव हुए हैं। बीसीसीआई ने साल 2025-26 सत्र के लिए नया केन्द्रीय अनुबंध जारी कर […]