MOVIE REVIEW: 'हसीन दिलरूबा' - Update Now News

MOVIE REVIEW: ‘हसीन दिलरूबा’

.
Mumbai: फैंस की मोस्ट अवेटड फिल्म हसीन दिलरूबा 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। तापसी पन्नू की यह फिल्म जबरदस्त रोमांच और सस्पेंस से भरपूर है। फिल्म की नायिका पर देवर के साथ अवैध संबंध बनाने और पति के कत्ल का आरोप है। कहानी वर्तमान और फ्लैशबैक में चलती है और दर्शकों को अपने साथ बांधे रखती है।
कहानी
दिल्ली की रहने वाली रानी कश्यप (तापसी पन्नू) के सपने बड़े हैं। वो एक बड़े शहर में अच्छी नौकरी करने वाले हैंडसम और खुशमिजाज लड़के से शादी करना चाहती है, लेकिन उसका रिश्ता ज्वालापुर के सीधे साधे और सामान्य दिखने वाले रिषभ सक्सेना से हो जाता है। ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली और मांगलिक रानी मन मारकर रिषभ से शादी कर लेती है। रानी की सास भी उसे पसंद नहीं करती। रिषभ की मां रानी को बिल्कुल पसंद नहीं करती। वह तो रानी से अपने बेटे की शादी करवाना ही नहीं चाहती थी, तेज तर्रार रानी को देखने के बाद ही उसने शादी के लिए ना कह दिया था। बेटे और पति को आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी थी। बेटे से उसने कहा था कि रानी तुमसे हैंडल नहीं होगी, बहुत तेज लड़की है, लेकिन रिषभ को रानी को देखते ही दीवाना हो गया था। उसने शादी से पहले ही उसके नाम का टैटू भी बनवा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

રિવ્યૂ : Gujarati film review,Badhu Alright Chhe review

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 રિવ્યૂ : Gujarati film review,Badhu Alright Chhe review UNN @ Varsha Parikh : ગુજરાતી સિનેમામાં પરિવાર સાથે બેસીને માણી શકાય એવી ફિલ્મો બહુ ઓછી જોવા મળે છે, અને Badhu Alright Che એવી જ એક હળવી, મનોરંજક અને દિલને સ્પર્શી જાય એવી ફિલ્મ છે. ફિલ્મની વાર્તા એક સામાન્ય પરિવારની આસપાસ […]

Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Bharat Bhhagya Viddhaata Review: कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म: भारत भाग्य विधाता (Bharat Bhhagya Viddhaata) कलाकार: कंगना रनौत, आशा शेलार , प्रिया बेर्डे, ईशा डे , गिरिजा ओक गोडबोले ,स्मिता तांबे निर्देशक: मनोज तापड़िया रेटिंग: 3.5 कहानी UNN @ Varsha Parikh : फिल्म 2008 के मुंबई आतंकी हमलों […]