West Bengal : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने थामा TMC का दामन - Update Now News

West Bengal : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने थामा TMC का दामन

 

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे व कांग्रेसी नेता अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं कांग्रेस छोड़ने पहले पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी, कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से भी मिले थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में जा सकते हैं। आखिरकार कयास सही निकले और अब 5 जुलाई को उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया। बता दें कि टीएमसी में जाने के बाद उन्होंने कहा कि, जिस तरह ममता बनर्जी ने बीजेपी की हालिया सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में दूसरों के सहयोग से वह पूरे देश में ऐसा ही कर पाएंगी। खबर ये भी है कि अभिजीत को टीएमसी जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। फिलहाल अभिजीत मुखर्जी 2019 में जंगीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

×
Date : 06 July 2021 Posted By : EDITOR
West Bengal : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे ने थामा TMC का दामन
News Image

 

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे व कांग्रेसी नेता अभिजीत मुखर्जी ने कांग्रेस को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वहीं कांग्रेस छोड़ने पहले पिछले महीने अभिजीत मुखर्जी, कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से भी मिले थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि अभिजीत मुखर्जी टीएमसी में जा सकते हैं। आखिरकार कयास सही निकले और अब 5 जुलाई को उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया। बता दें कि टीएमसी में जाने के बाद उन्होंने कहा कि, जिस तरह ममता बनर्जी ने बीजेपी की हालिया सांप्रदायिक लहर को रोका, मुझे विश्वास है कि भविष्य में दूसरों के सहयोग से वह पूरे देश में ऐसा ही कर पाएंगी। खबर ये भी है कि अभिजीत को टीएमसी जंगीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है। फिलहाल अभिजीत मुखर्जी 2019 में जंगीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य

📰 Generate e-Paper Clip इंडिया केम – 2026 (मुम्बई) मध्यप्रदेश जल्द ही बनेगा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल उद्योग में अग्रणी राज्य पेट्रोकेमिकल्स, फर्टिलाइजर्स और दवा निर्माण में मप्र में अनेक अवसर, निवेशकों को सुविधा, साथ और सहयोग भी देगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वस्त्र, उच्च शिक्षा, रसायन एवं उर्वरक तथा फार्मा क्षेत्र के उद्योगपतियों […]

मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां

📰 Generate e-Paper Clip मध्य प्रदेश : ₹234 करोड़ के हाईटेक जेट में उड़ान भरेंगे MP के CM मोहन यादव! जानिए विमान की शानदार खूबियां भोपाल पहुंचा बॉम्बार्डियर चैलेंजर-3500, 45 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान और 6,300 किलोमीटर तक सफर करने की क्षमता भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हवाई […]