राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' में मिथुन चक्रवर्ती  - Update Now News

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती 

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती  अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे

Mumbai: अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की पहली फिल्म ‘बैड ब्वॉय’ की रिलीज से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से मिथुन चक्रवर्ती लगातार सियासी सुर्खियों मे रहे हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में उनके प्रशंसकों को अब जल्द ही वह बड़े परदे पर अरसे बाद दिखाई देने वाले हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती एक जबर्दस्त गाने “जनाब-ए-आली” में अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे। इस गाने की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म “बैड बॉय” की रिलीज के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जाहिर है इस दौरान इन तस्वीरों से मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ने वाला है। इस गाने के लिए नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी ने हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक खूबसूरत ट्रैक “जनाब-ए-आली” की शूटिंग पूरी की। इस गाने को  पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है। जानकारी के मुताबिक ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म “बैड बॉय” के मुख्य कलाकारों के साथ मिलकर इस गाने की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया। वह इस गाने में एक कैमियो कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का हिंदी सिनेमा में एक बड़ा प्रशंसक वर्ग रहा है। उनकी फिल्में अब भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार रहती है। जिस गाने पर मिथुन चक्रवर्ती बरसों बार कैमरे के सामने थिरके हैं, उसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

×
Date : 19 July 2021 Posted By : EDITOR
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बैड बॉय’ में मिथुन चक्रवर्ती 
News Image

 

निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' में मिथुन चक्रवर्ती  अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे

Mumbai: अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की पहली फिल्म ‘बैड ब्वॉय’ की रिलीज से पहले अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी सक्रिय हो गए हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद से मिथुन चक्रवर्ती लगातार सियासी सुर्खियों मे रहे हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में उनके प्रशंसकों को अब जल्द ही वह बड़े परदे पर अरसे बाद दिखाई देने वाले हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म 'बैड बॉय' में मिथुन चक्रवर्ती एक जबर्दस्त गाने "जनाब-ए-आली" में अपने बेटे नमाशी के साथ डांस करते दिखाई देंगे। इस गाने की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है।
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म "बैड बॉय" की रिलीज के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। जाहिर है इस दौरान इन तस्वीरों से मिथुन चक्रवर्ती के प्रशंसकों का उत्साह और बढ़ने वाला है। इस गाने के लिए नमाशी चक्रवर्ती और अमरीन कुरैशी ने हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में एक खूबसूरत ट्रैक "जनाब-ए-आली" की शूटिंग पूरी की। इस गाने को  पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने कोरियोग्राफ किया है। जानकारी के मुताबिक ग्रैंड मास्टर मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म "बैड बॉय" के मुख्य कलाकारों के साथ मिलकर इस गाने की शूटिंग के दौरान खूब धमाल मचाया। वह इस गाने में एक कैमियो कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती का हिंदी सिनेमा में एक बड़ा प्रशंसक वर्ग रहा है। उनकी फिल्में अब भी ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में शुमार रहती है। जिस गाने पर मिथुन चक्रवर्ती बरसों बार कैमरे के सामने थिरके हैं, उसका संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

5 reasons why we love Ashmita Bakshi

📰 Generate e-Paper Clip 5 reasons why we love Ashmita Bakshi Mumbai: There is something exciting about watching an actor take on different roles and discover new sides of their talent. Ashmita Bakshi has been doing just that, moving between films, television, and web series. From playing characters that leave an impression to taking on […]

Triptii Dimri stuns at Victoria’s Secret Fashion Show 2026 Pink Carpet in a Lingerie-Inspired Sheer Ensemble

📰 Generate e-Paper Clip Triptii Dimri stuns at Victoria’s Secret Fashion Show 2026 Pink Carpet in a Lingerie-Inspired Sheer Ensemble Fetching content Mumbai: Triptii Dimri made a ravishing entry at the iconic pink carpet of the Victoria’s Secret Fashion show 2026 in a stunning black ensemble featuring a lace and mesh bustier, silver embroidered skirt, […]