जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश के बांधो में जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की - Update Now News

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश के बांधो में जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की

राज्य और संभाग स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

भोपाल : जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बाँधो, और नहरों में जल-भराव और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा और विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश के सभी बड़े बाँधों / बैराजों / नहरों की सतत् निगरानी की जाये और कहीं भी अतिवृष्टि से नहरों के टूटने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाये। मंत्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए की अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारियों की कमेटी गठित की जाये और भोपाल में एक राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाया जाये। विभाग के अधिकारी सतत् रूप से जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण समिति के साथ समन्वय स्थापित करें और लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ और नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व सभी जानकारी कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें। किसी बांध या नहर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपदा नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही भी की जाए। मंत्रालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्रा, उप सचिव श्री विकास नरवाल, प्रमुख अभियंता श्री डावर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

×
Date : 27 July 2021 Posted By : EDITOR
जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश के बांधो में जल-भराव की स्थिति की समीक्षा की
News Image

राज्य और संभाग स्तर पर 24 घंटे निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

भोपाल : जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बाँधो, और नहरों में जल-भराव और अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने की तैयारियों पर अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा और विभागीय अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की प्रदेश के सभी बड़े बाँधों / बैराजों / नहरों की सतत् निगरानी की जाये और कहीं भी अतिवृष्टि से नहरों के टूटने की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाये। मंत्री सिलावट ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए की अतिवृष्टि की स्थिति से निपटने के लिए अधीक्षण यंत्री स्तर के अधिकारियों की कमेटी गठित की जाये और भोपाल में एक राज्य स्तरीय कन्ट्रोल रूम बनाया जाये। विभाग के अधिकारी सतत् रूप से जिला स्तरीय आपदा नियंत्रण समिति के साथ समन्वय स्थापित करें और लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि बाढ़ और नहरों में पानी छोड़ने के पूर्व सभी जानकारी कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों को अवश्य दें। किसी बांध या नहर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में आपदा नियंत्रण की त्वरित कार्यवाही भी की जाए। मंत्रालय में आयोजित बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री एस एन मिश्रा, उप सचिव श्री विकास नरवाल, प्रमुख अभियंता श्री डावर और विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग

📰 Generate e-Paper Clip यूएनएससी में सुधार के लिए आईबीएसए का अल्टीमेटम, भारत-ब्राजील को स्थायी सीट देने की मांग नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज के अनुसार 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र यूएनजीए81 के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के […]

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]