Uttarakhand: कांग्रेस को झटका!, विधायक राजकुमार ने थामा BJP का दामन - Update Now News

Uttarakhand: कांग्रेस को झटका!, विधायक राजकुमार ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली। पहले ही एक के बाद एक कांग्रेसी पार्टी के हाथ का साथ छोड़ दूसरी राजनीतिक पार्टियों का दामन थाम रहे थे। इसी क्रम में अब उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रविवार को उत्तरकाशी जिले की सुरक्षित सीट पुरोला विधानसभा से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए। राजकुमार ने दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी का दामन थामा। इस मौके में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मदन कौशिक भी मौजूद रहे। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले राजकुमार का पार्टी छोड़ना कांग्रेस को झटके के रूप में देखा जा रहा है। ध्यान हो राजकुमार पहले बीजेपी में ही थे लेकिन पार्टी में असंतुष्ट होकर उन्होंने कांग्रेस में जाने का फैसला लिया था। वहीं अब राजकुमार की घर वापसी हो गई है। विधायक राजकुमार ने राजधानी दिल्ली में ही केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ऑस्ट्रेलिया T-20 वर्ल्डकप से लगभग बाहर लगातार तीसरी जीत से श्रीलंका सुपर-8 में पहुंचा UNN: ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और करारी हार झेलनी पड़ी है। उसे सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट से लगभग […]

India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India AI Impact Summit 2026 : 30+ देशों की भागीदारी, 600 स्टार्टअप्स के साथ PM मोदी ने किया AI Impact Summit का शुभारंभ समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर हुई अहम चर्चा आकाश अंबानी ने जियो के AI इकोसिस्टम की जानकारी प्रधानमंत्री को दी PM […]