Gujarat 2021: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला - Update Now News

Gujarat 2021: भूपेंद्र पटेल होंगे गुजरात के नए CM, BJP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

 

नई दिल्ली। शनिवार को विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसको लेकर रविवार को सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। राज्य के अगले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल होंगे। इसका ऐलान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया को संबोधित करते हुए किया। विजय रूपाणी ने भूपेंद्र पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर विधायक दल की बैठक में मुहर लग गई। बता दें कि भूपेन्द्र पटेल घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। भूपेंद्र पटेल ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को मात दी थी। इससे पहले गुजरात में सियासी संकट को सुलझाने के लिए आज विधायक दल की बैठक बुलाई गई। उपयुक्त मुख्यमंत्री चुनने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी को चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘नेताओं को अंडे फेंके जाने से नहीं डरना चाहिए’, महुआ मोइत्रा की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने एक कथित विवादित फेसबुक पोस्ट […]

इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायली सूत्रों का दावा- खामेनेई की हालत गंभीर, अस्पताल में हैं भर्ती; कहा- ‘शहीद होने की खबर मिले तो हैरानी नहीं’ UNN: इजरायली मीडिया के मुताबिक ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की हालत बहुत गंभीर है और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। चैनल 14 (C14) ने ईरान […]