गृह मंत्री अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सियासी गलियारों में हलचल तेज - Update Now News

गृह मंत्री अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, सियासी गलियारों में हलचल तेज

 

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने की अफवाह, सिद्धू का इस्तीफा और उसके बाद इस्तीफे पर इस्तीफा..। पंजाब कांग्रेस के लिए मुसीबत लगातार बढ़ते जा रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ग्रुप 23 नेताओं में से एक कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा दिए है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी हैं। जिसमें उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाई जाए। इसी बीच पंजाब में जारी सियासी संग्राम के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे। अमरिंदर सिंह और अमित शाह के बीच यह बैठक करीब 45 मिनट तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]