रेल मंत्री ने राजस्थान और गुजरात में चल रहे कार्यों एवं रेल परियोजनाओं का निरीक्षण किया - Update Now News

रेल मंत्री ने राजस्थान और गुजरात में चल रहे कार्यों एवं रेल परियोजनाओं का निरीक्षण किया

 

राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

मुंबई # भारत सरकार के माननीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान और गुजरात में रेलवे ट्रैक और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा रेलवे के चल रहे विभिन्न कार्यों और परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्री वैष्णव ने 3 अक्टूबर, 2021 को फालना से वापी तक यात्रा की। रास्ते में उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के चल रहे कार्यों और अजमेर, अहमदाबाद, वडोदरा और मुंबई सेंट्रल मंडलों में चल रहे रेलवे के विकास कार्यों / परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पालनपुर से वापी के बीच पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आलोक कंसल के साथ गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों में चल रहे कार्यों/रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। माननीय मंत्री ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी चर्चा की और क्षेत्र में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]