किशिदा फुमिओ बने जापान ( Japan ) के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने भी दी बधाई - Update Now News

किशिदा फुमिओ बने जापान ( Japan ) के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने भी दी बधाई

नई दिल्ली। जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री रहे फुमिओ किशिदा को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। मीडिया की माने तो सुगा की 20 सदस्यीय कैबिनेट के दो सदस्यों को छोड़ कर शेष सभी के स्थान पर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिनमें ज्यादातर पदों पर उन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिन्होंने पार्टी में हुए चुनाव में किशिदा को समर्थन दिया है। जापान की इस नई कैबिनेट में केवल तीन महिला नेताओं को शामिल किया जाएगा। जापान की कूटनीति और सुरक्षा नीतियों की निरंतरता सुनिश्चित करते हुए विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी को कैबिनेट में बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। जापान, क्षेत्र में चीन की गतिविधियों और बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका के साथ मिलकर द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर निकटता से काम करना चाहता है।
PM मोदी ने दी बधाई

वहीं फुमिओ किशिदा को जापान का नया प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। अपना बधाई संदेश देते हुए पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है, ‘किशिदा फुमिओ के नेतृत्व में जापान और भारत मिलकर वैश्विक मुद्दों पर काम करेंगे।’ जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों से तेजी से निपटने की चुनौती है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1444941981424054274?s=20

×
Date : 05 October 2021 Posted By : EDITOR
किशिदा फुमिओ बने जापान ( Japan ) के नए प्रधानमंत्री, PM मोदी ने भी दी बधाई
News Image

नई दिल्ली। जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री रहे फुमिओ किशिदा को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। मीडिया की माने तो सुगा की 20 सदस्यीय कैबिनेट के दो सदस्यों को छोड़ कर शेष सभी के स्थान पर नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिनमें ज्यादातर पदों पर उन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिन्होंने पार्टी में हुए चुनाव में किशिदा को समर्थन दिया है। जापान की इस नई कैबिनेट में केवल तीन महिला नेताओं को शामिल किया जाएगा। जापान की कूटनीति और सुरक्षा नीतियों की निरंतरता सुनिश्चित करते हुए विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री नोबुओ किशी को कैबिनेट में बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। जापान, क्षेत्र में चीन की गतिविधियों और बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका के साथ मिलकर द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर निकटता से काम करना चाहता है।
PM मोदी ने दी बधाई

वहीं फुमिओ किशिदा को जापान का नया प्रधानमंत्री बनाए जाने पर पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। अपना बधाई संदेश देते हुए पीएम मोदी ने उम्मीद जताई है, ‘किशिदा फुमिओ के नेतृत्व में जापान और भारत मिलकर वैश्विक मुद्दों पर काम करेंगे।’ जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को देश का नया प्रधानमंत्री चुना है। किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों से तेजी से निपटने की चुनौती है।
https://twitter.com/narendramodi/status/1444941981424054274?s=20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]