लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता - Update Now News

लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने जिले के तिकुनिया गांव में रविवार को हुई हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा और आशीष पांडे के रूप में हुई है। दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं। लखीमपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों रविवार को तिकुनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में बैठे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी में आशीष मिश्रा का नाम लिया गया है और कहा गया है कि वह वही कार चला रहा था, जो प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुजरी। प्राथमिकी के मुताबिक आशीष ने कार से नीचे उतरकर फायरिंग भी की और फिर छिप गया। हालांकि, घटना के एक ताजा वीडियो से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में तीन एसयूवी शामिल थी और उन कारों पर कोई हमला नहीं हुआ था। पहली एसयूवी ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को टक्कर मारी, जो झंडों के साथ चल रहे थे। उसके बाद दो अन्य एसयूवी उसके पीछे जाती हुई नजर आई।

×
Date : 08 October 2021 Posted By : EDITOR
लखीमपुर खीरी मामले में 2 गिरफ्तार, केंद्रीय मंत्री का बेटा लापता
News Image

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पुलिस ने जिले के तिकुनिया गांव में रविवार को हुई हिंसा के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान लवकुश राणा और आशीष पांडे के रूप में हुई है। दोनों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबी बताए जाते हैं। लखीमपुर पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दोनों रविवार को तिकुनिया गांव में किसानों को कुचलने वाले वाहनों में से एक में बैठे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। प्राथमिकी में आशीष मिश्रा का नाम लिया गया है और कहा गया है कि वह वही कार चला रहा था, जो प्रदर्शनकारियों के ऊपर से गुजरी। प्राथमिकी के मुताबिक आशीष ने कार से नीचे उतरकर फायरिंग भी की और फिर छिप गया। हालांकि, घटना के एक ताजा वीडियो से पता चलता है कि लखीमपुर खीरी हिंसा में तीन एसयूवी शामिल थी और उन कारों पर कोई हमला नहीं हुआ था। पहली एसयूवी ने प्रदर्शनकारियों के एक समूह को टक्कर मारी, जो झंडों के साथ चल रहे थे। उसके बाद दो अन्य एसयूवी उसके पीछे जाती हुई नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड

📰 Generate e-Paper Clip ग्रीन कार्ड को लेकर अमेरिका ने दिया झटका! इंफोसिस समेत 8 कंपनियों को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से किया सस्पेंड नई दिल्ली: अमेरिका ने आज (गुरुवार को) IT कंपनियों- कॉग्निजेंट, इंफोसिस, टाटा, विप्रो, HCL, कैपजेमिनी, माइक्रोसॉफ्ट और एडोब को ‘परमानेंट लेबर सर्टिफिकेशन प्रोग्राम’ से सस्पेंड कर दिया है। इस प्रोग्राम के […]