मिशन यूपी पर जेपी नड्डा को 71 सीटों पर तैयारी को लेकर करेंगे मंथन - Update Now News

मिशन यूपी पर जेपी नड्डा को 71 सीटों पर तैयारी को लेकर करेंगे मंथन

 

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। उत्तर प्रदेश में दोबारा चुनाव जीतकर सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर नड्डा गुरुवार को प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों पर तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। भाजपा संगठन द्वारा निर्धारित किए गए क्षेत्रों के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में प्रदेश के 19 जिलों को शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को गाजियाबाद में इसी 19 जिलों के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष , सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, संगठन प्रभारी संजय भाटिया और यूपी के चुनाव सह-प्रभारी एवं पश्चिम क्षेत्र के लिए बनाए गए चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु भी शामिल हो सकते हैं।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए एक भाजपा नेता ने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में चुनावी रणनीति को लेकर होने वाली यह बैठक इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है कि इसके दायरे में प्रदेश की 71 विधानसभा सीट आती है। भाजपा संगठन के अनुसार पश्चिम क्षेत्र में प्रदेश की 14 लोकसभा सीट, 71 विधानसभा सीट और 330 मंडल आते हैं। 21 अक्टूबर को होने वाली बैठक में इन सभी 330 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी भी शामिल होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]