simran badani inifd indore designed lakme fashion week

INIFD Indore: आईएनआईएफडी इंदौर की सिमरन बदानी ने किया लैक्मे फैशन वीक में सेट डिजाइन

– लगातार 6 सीजन से मिल रहा स्टूडेंट्स को मौका

– 5 स्टूडेंट्स ने 5 दिन किया टीम के साथ काम

इंदौर । देश के डिजाइन संस्थानों में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले आईएनआईएफडी के इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट को लैक्मे फैशन वीक के दौरान प्रमुख फैशन डिजाइनर शो के लिए सेट तैयार करने का मौका मिला है। आईएनआईएफ़डी पिछले छह सीजन से अपने इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को लैक्मे फैशन वीक में सेट डिजाइन करने का सीधा मौका दे रहा है। फैशन शो में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची, तरुण तहिलयानी, जेजे वलाया, राजेश प्रताप सिंह जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर ने अपना कलेक्शन प्रेजेंट किया है। आईएनआईएफडी इंदौर की इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडेंट सिमरन बदानी, आईएनआईएफडी पटना की विष्णु प्रिया, आईएनआईएफडी पुणे कोरेगांव पार्क की समृद्धि मेवाड़ा, आईएनआईएफडी पनवेल की रचना दिनेश नायक और आईएनआईएफडी अजमेर की विनीता शेवकरमणि ने 5 दिन लगातार एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक की टीम के साथ काम कर शीर्ष फैशन डिजाइनर के लिए सेट तैयार किए। इंटीरियर डिजाइनर शो की जरूरतों को समझते हुए टीम लेकर एक विशेष डिजाइन तैयार किया।
आईएनआईएफडी के ग्लोबल सीईओ श्री अनिल खोसला ने लैक्मे फैशन वीक के समापन पर कहा कि यह एकमात्र संस्थान है, जो अपने स्टूडेंट्स को यह मौका सीधे देता है, ताकि उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा यहां नजर आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान के मुख्य मेंटर ट्विंकल खन्ना, मनीष मल्होत्रा और आईआईआईडी का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। संस्थान लंदन फैशन वीक में हर साल आयोजित होने वाले लंदन कॉलेज डेकोरेक्स में वर्ल्ड फेमस ग्लोबल इंटीरियर डिजाइन एक्सपो में वैश्विक इंटीरियर डिजाइनर के साथ काम करने का मौका भी अपने इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को देता है।
लैक्मे फैशन वीक में रैंप और सेट डिजाइन करने के लिए आईएनआईएफडी इंटीरियर छात्र स्टूडेंट डिजाइनर्स का अंतिम चयन ‘द डिजाइन फेस्टिवल’ के दौरान किया जाता है। इन पांच इंटीरियर डिजाइनर का चयन पूरे भारत के करीब 5 हजार आईएनआईएफडी स्टूडेंट में से हुआ था। इनमें से 75 सेंटर्स से एक-एक स्टूडेंट्स को चुना गया था, जिन्हें जूरी मेम्बर्स ने परखा था।

×
Date : 21 October 2021 Posted By : EDITOR
INIFD Indore: आईएनआईएफडी इंदौर की सिमरन बदानी ने किया लैक्मे फैशन वीक में सेट डिजाइन
News Image

- लगातार 6 सीजन से मिल रहा स्टूडेंट्स को मौका

- 5 स्टूडेंट्स ने 5 दिन किया टीम के साथ काम

इंदौर । देश के डिजाइन संस्थानों में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले आईएनआईएफडी के इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट को लैक्मे फैशन वीक के दौरान प्रमुख फैशन डिजाइनर शो के लिए सेट तैयार करने का मौका मिला है। आईएनआईएफ़डी पिछले छह सीजन से अपने इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को लैक्मे फैशन वीक में सेट डिजाइन करने का सीधा मौका दे रहा है। फैशन शो में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची, तरुण तहिलयानी, जेजे वलाया, राजेश प्रताप सिंह जैसे मशहूर फैशन डिजाइनर ने अपना कलेक्शन प्रेजेंट किया है। आईएनआईएफडी इंदौर की इंटीरियर डिजाइनिंग स्टूडेंट सिमरन बदानी, आईएनआईएफडी पटना की विष्णु प्रिया, आईएनआईएफडी पुणे कोरेगांव पार्क की समृद्धि मेवाड़ा, आईएनआईएफडी पनवेल की रचना दिनेश नायक और आईएनआईएफडी अजमेर की विनीता शेवकरमणि ने 5 दिन लगातार एफडीसीआई एक्स लैक्मे फैशन वीक की टीम के साथ काम कर शीर्ष फैशन डिजाइनर के लिए सेट तैयार किए। इंटीरियर डिजाइनर शो की जरूरतों को समझते हुए टीम लेकर एक विशेष डिजाइन तैयार किया।
आईएनआईएफडी के ग्लोबल सीईओ श्री अनिल खोसला ने लैक्मे फैशन वीक के समापन पर कहा कि यह एकमात्र संस्थान है, जो अपने स्टूडेंट्स को यह मौका सीधे देता है, ताकि उनकी रचनात्मकता और प्रतिभा यहां नजर आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि संस्थान के मुख्य मेंटर ट्विंकल खन्ना, मनीष मल्होत्रा और आईआईआईडी का मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। संस्थान लंदन फैशन वीक में हर साल आयोजित होने वाले लंदन कॉलेज डेकोरेक्स में वर्ल्ड फेमस ग्लोबल इंटीरियर डिजाइन एक्सपो में वैश्विक इंटीरियर डिजाइनर के साथ काम करने का मौका भी अपने इंटीरियर डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स को देता है।
लैक्मे फैशन वीक में रैंप और सेट डिजाइन करने के लिए आईएनआईएफडी इंटीरियर छात्र स्टूडेंट डिजाइनर्स का अंतिम चयन 'द डिजाइन फेस्टिवल' के दौरान किया जाता है। इन पांच इंटीरियर डिजाइनर का चयन पूरे भारत के करीब 5 हजार आईएनआईएफडी स्टूडेंट में से हुआ था। इनमें से 75 सेंटर्स से एक-एक स्टूडेंट्स को चुना गया था, जिन्हें जूरी मेम्बर्स ने परखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि:  यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल बाघ गुफा चित्रकारी, गिन्नौरगढ़ किला, चंबल घाटी के मंदिर समूह और उदयगिरि गुफाओं को किया गया शामिल भोपाल : मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान की दिशा में एक और […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश

📰 Generate e-Paper Clip Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और वन जस्ट वर्ल्ड के बीच एमओयू; एनएसएस दिवस पर सतत भविष्य का संदेश इंदौर: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर नेवन जस्ट वर्ल्ड (One Just World) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्यसतत विकास, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, विद्यार्थी सहभागिता, सतत एवं प्लांट-बेस्ड फूड सिस्टम तथा पशु कल्याणको बढ़ावा देना […]