जल्द बदलेगी महिला क्रिकेट टीम की भी कप्तान - Update Now News

जल्द बदलेगी महिला क्रिकेट टीम की भी कप्तान

New Delhi : पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा कि वनडे और टेस्ट कप्तान मिताली राज के अगले साल न्यूजीलैंड में महिला विश्व कप के बाद संन्यास लेने पर भारतीय टीम की अगुवाई के लिये स्मृति मांधना (Smriti Mandhana) आदर्श विकल्प होंगी. हरमनप्रीत कौर 2016 के बाद टी20 कप्तान रहीं हैं लेकिन बल्लेबाज के तौर पर अनिरंतर प्रदर्शन के कारण लंबे फॉर्मेट में वह मिताली की जगह लेने के लिये पहली पसंद नहीं होंगी. वहीं मंधाना ने खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल कर लिया है. शांता रंगास्वामी ने 1976 में पहली टेस्ट जीत में भारतीय टीम की अगुआई की थी. उन्होंने कहा, ‘मिताली के संन्यास लेने के बाद स्मृति आदर्श विकल्प होगी. वह भारत के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी रही है और उसे देश का नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए. ‘ शांता बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की शीर्ष परिषद की सदस्य भी हैं. उन्हें लगता है कि कप्तानी ने हरमनप्रीत की बल्लेबाजी को प्रभावित किया है और उनका मानना है कि भारत की सफलता के लिये इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी काफी अहम है.

×
Date : 10 December 2021 Posted By : EDITOR
जल्द बदलेगी महिला क्रिकेट टीम की भी कप्तान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी

📰 Generate e-Paper Clip युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, IPL 2027 में एक साथ नजर आएगी दादा-युवी की जोड़ी नई दिल्ली: भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह आईपीएल 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़ गए हैं। वे इस सीजन में टीम के असिस्टेंट और बैटिंग कोच की भूमिका संभालेंगे। […]

भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए

📰 Generate e-Paper Clip भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया:तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट इंदौर : भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली […]