Madhya Pradesh - नये साल पर कोलार को 8 करोड़ के खेल परिसर की सौगात - Update Now News

Madhya Pradesh – नये साल पर कोलार को 8 करोड़ के खेल परिसर की सौगात

 

8 करोड़ से कोलार में बनेगा खेल परिसर, मंत्री सिलावट-विधायक रामेश्वर ने किया स्थल निरीक्षण
5 लाख कोलार वासियों सहित भोपाल के खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात, मंत्री श्री सिलावट का आभार -रामेश्वर शर्मा

Bhopal  – नये साल में कोलार को खेल परिसर की सौगात मिलने जा रही है, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं क्षेत्रीय हुज़ूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने खेल परिसर के निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया. मंत्री सिलावट के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुँचे विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खेत तक पानी पहुंचाने वाले जल संसाधन विभाग के लोकप्रिय एवं सक्रिय मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान जल संसाधन विभाग के द्वारा खेल परिसर निर्माण किये जाने की घोषणा की गयी थी, गुरुवार को उसी निम्मित उक्त खेल परिसर के निर्माण हेतु कोलार की अमरनाथ कॉलोनी के समीप जल संसाधन विभाग की लगभग 8 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है । श्री शर्मा ने इस निर्णय के लिए मंत्री श्री सिलावट का आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि बहुत जल्द विभागीय औपचारिकताओ के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा ।
क्रिकेट-वॉलीबॉल-बास्केटबॉल सहित अन्य खेल गतिविधियां हो सकेंगी .
लगभग 8 करोड़ की लागत से बनने वाले उक्त खेल परिसर को क्रिकेट-वॉलीबॉल-बास्केटबॉल-टेनिस-फुटबॉल सहित अन्य खेल खेले जाने के लिए विकसित किये जाने की तैयारी है । खेल परिसर में इनडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा जिसमे टेबल टेनिस-बैडमिंटन आदि खेल खेले जा सकेंगे । खेल परिसर में एक कंट्रोल रूम एवं सुरक्षा आवास आदि का निर्माण भी कराया जाएगा । 5 लाख कोलार वासियों सहित भोपाल के खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात-रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने बताया कि कोलार के अमरनाथ कॉलोनी
के समीप बनने वाले खेल परिसर का निर्माण 5 लाख डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार वासियों सहित समूचे भोपाल के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात है । श्री शर्मा ने कहा कि जल संसाधन विभाग जो खेतो तक पानी पहुंचाने का काम करता है वह खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम भी करेगा । श्री शर्मा ने मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट को इस सौगात के लिए कोलार वासियो की और से आभार व्यक्त किया । स्थल निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री डाबर, मुख्य अभियंता श्री पी के शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मप्र राज्यसभा चुनाव: भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन पर तेलंगाना का अदालती मामला छुपाने का लगाया था आरोप…मीनाक्षी का नामांकन रद फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएगी कांग्रेस, विधायकों को लेकर बेंगलुरू जा रहा विमान रनवे से लौटा भोपाल । राज्यसभा चुनाव में मप्र कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। रिटर्निंग ऑफिसर […]

Simhastha 2028: सिंहस्थ – 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सिंहस्थ : 2028 के लिए 17 नए विकास कार्यों को मिली मंजूरी सिंहस्थ के लिए प्रगति पर हैं 16 हजार 910 करोड़ रूपए के 148 विकास व निर्माण कार्य ओंकोरश्वर में बनेगा हेलीपेड उज्जैन सहित ओंकारेश्वर, देवास, इंदौर, खंडवा, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर और खरगोन में जारी हैं गतिविधियां मुख्यमंत्री डॉ. […]