A farewell ceremonyNirvachan Bhavan in Bhopalretirement of two

Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित

भोपाल | भोपाल स्थित निर्वाचन भवन, मध्यप्रदेश में 30 अक्टूबर 2026 को उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव एवं सहायक ग्रेड-1 श्रीमती हर्षा चंद्रवानी के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने दोनों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय श्रीवास्तव का निर्वाचन कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। दोनों कर्मचारी कार्यालय के अनुभवी और विशेषज्ञ सदस्यों में शामिल रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली से कार्यालय के अन्य सदस्यों को भी सीखना चाहिए। इस अवसर पर श्री संजय श्रीवास्तव ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कार्यालय के सभी सहकर्मी उनके लिए परिवार के समान रहे हैं। मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। समारोह में कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों के स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

×
Date : 31 October 2026 Posted By : EDITOR
Bhopal : निर्वाचन भवन में दो अधिकारियों-कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर विदाई समारोह आयोजित
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी

📰 Generate e-Paper Clip गांधी सागर बना मंदसौर अंचल और प्रदेश के समग्र विकास को समर्पित केबिनेट बैठक का साक्षी मंदसौर में एग्रो पार्क और रसायन पार्क के प्रस्ताव,रतलाम में बायो फार्मा पार्क के अतिरिक्त धार में वस्त्र एवं संबद्ध उद्योग पार्क के प्रस्तावों पर मंत्रि-परिषद की मंजूरी कैबिनेट का एक और बड़ा निर्णय – […]

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]